फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Table Tennis: India defeated Sri Lanka 3-0 in the final, South Asian team secured the title in both category

Table Tennis: भारत ने श्रीलंका को 3-0 से फाइनल में हराया, दोनों वर्गों में दक्षिण एशियाई टीम खिताब सुरक्षित

Tue, 28 May 2024 10:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 28 May 2024 10:32 PM IST
सार

अंडर-15 के फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को 3-0 से शिकस्त दी जबकि अंडर-15 लड़कों के फाइनल में भी सार्थक आर्या ने श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतकर भारत की 3-1 से जीत सुनिश्चित की। सोहम मुखर्जी ने भी अपना मैच जीता।

विज्ञापन
Table Tennis: India defeated Sri Lanka 3-0 in the final, South Asian team secured the title in both category
भारतीय टीम - फोटो : TTFI

विस्तार

भारत की लड़कियों की अंडर-19 टीम ने कैंडी में मेजबान श्रीलंका को फाइनल में 3-0 से हराकर दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अपना खिताब बरकरार रखा। भारत ने इससे पहले नेपाल को सेमीफाइनल में 3-0 से हराया। फाइनल में भारत की सयाली वानी ने बिमांदी बंडारा को 11-6, 12-10, 11-8, प्रिथा वर्तिकर ने तमादी कविंदया को 7-11, 11-3, 11-7, 6-11, 11-8 जबकि तनीषा कोटेचा ने दिव्या धरानी को 11-8, 11-7, 11-7 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


अंडर-15 पुरुषों के फाइनल में भारत की जीत
अंडर-15 के फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को 3-0 से शिकस्त दी जबकि अंडर-15 लड़कों के फाइनल में भी सार्थक आर्या ने श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतकर भारत की 3-1 से जीत सुनिश्चित की। सोहम मुखर्जी ने भी अपना मैच जीता। हालांकि साहिल रावत को अगस्तया आनंदिथा से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed