{"_id":"f22dfedc-200a-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"table-tennis-championship-in-faridabad-from-october-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: टेबल टेनिस प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
फरीदाबाद: टेबल टेनिस प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से
फरीदाबाद/एजेंसी
Updated Sat, 27 Oct 2012 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। संघ के प्रधान डीपी गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। इसमें मेन, वूमेन, अंडर-17, सब जूनियर वर्ग में अंडर-14, कैडेट वर्ग में अंडर-12, वैटरन वर्ग में 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
जिला स्तर पर विजेता बनने वाले खिलाड़ियों को 4 से 9 नवंबर तक सिरसा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। खेल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को 30 अक्तूबर की शाम तक अपना पंजीकरण खेल परिसर में कराना होगा।