{"_id":"7570db188276a74d140edba93a485999","slug":"sushil-will-not-participate-in-asiad-and-world-championship-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेल और वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे सुशील","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
एशियाई खेल और वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे सुशील
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Aug 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार पहलवान सुशील कुमार ने घोषणा कर ही दी कि वह न तो एशियाई खेलों में खेलेंगे और न ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में।
तमाम दुविधाओं पर विराम लगाते हुए उन्होंने अपने इस फैसले से भारतीय कुश्ती संघ की चयन समिति को अवगत कराया।
सुशील कुमार ने संघ से यह भी कहा है कि वह सिर्फ रियो ओलंपिक की तैयारियां करेंगे। इसके लिए वह कुछ टूर्नामेंट खेलेंगे और ओलंपिक क्वालीफाइंग में हिस्सा लेते हुए अगले वर्ष की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी खेलेंगे।
उन्होंने इन दोनों ही आयोजनों में नहीं खेलने के लिए संघ को कोई ठोस तर्क नहीं दिया है। वहीं एशियाई खेलों और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए बुधवार को ट्रायल सोनीपत की बजाय दिल्ली में पुलिस संरक्षण में कराए गए।
सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले कैंप से बाहर किए गए पहलवानों ने इस ट्रायल में खेलने की आवाज उठाई थी। लेकिन संघ ने साफ कर दिया था कि ट्रायल में कैंप से बाहर का कोई भी पहलवान नहीं खेलेगा। जिसके चलते उसे ट्रायल में हंगामे की धमकी मिली थी।
विज्ञापन
यही कारण था कि ट्रायल सोनीपत से दिल्ली के लुडलो कैसल में रखा गया। संघ ने पुलिस को भी इस ट्रायल में मौजूद रहने के अनुरोध किया था।
सूत्रों के मुताबिक कुछ संख्या में पुलिस बल ट्रायल में पहुंचा। ग्लासगो में गोल्ड जीतने वाले सुशील, योगेश्वर दत्त और अमित कुमार को ट्रायल में खेलने से छूट दी गई।
इसके बाद देर शाम अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में सुशील के खेलने पर लंबी बैठक चली।
सुशील भी इसमें शामिल हुए। संघ के सेक्रेटरी जनरल राज सिंह ने अमर उजाला को बताया कि सुशील दोनों ही आयोजनों में नहीं खेलेंगे। उनके फैसले का सम्मान करने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है।
एशियाई खेल ही ऐसा आयोजन हैं जहां सुशील ने कोई पदक नहीं जीता है। वह ग्लास्गो से लौटने के बाद ही दुविधा में थे कि इन खेलों में खेलें या नहीं।
एशियाई खेलों की टीम में 57 में अमित कुमार, 61 में बजरंग, 65 में योगेश्वर दत्त, 70 में प्रवीण राणा, 74 में नर सिंह यादव, 86 में पवन कुमार, 97 में सत्यवृत कादियां को शामिल किया गया है। 120 किलो वर्ग में पहलवान नहीं भेजने का फैसला हुआ है।