{"_id":"9c7dc702-1492-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"sushil-shocked-not-got-saina-sponsorship-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना को प्रायोजन राशि नहीं मिलने से सुशील हैरान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साइना को प्रायोजन राशि नहीं मिलने से सुशील हैरान
मुंबई/खेल डेस्क
Updated Sat, 13 Oct 2012 12:53 PM IST
विज्ञापन
भारतीय पहलवान सुशील कुमार और मुक्केबाज विजेंदर कुमार ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को डेक्कन क्रॉनिकल की ओर से प्रायोजन करार के पैसे अब तक नहीं मिलने की निंदा की है। साइना ने हाल ही में रिती स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप के साथ 40 करोड़ रुपये का करार था। साइना इस करार के लिए 70 लाख रुपये का अग्रिम कर भी जमा कर चुकी हैं लेकिन उनके खाते में करार के पैसे अब तक नहीं आए हैं।
लंदन ओलंपिक के रजत विजेता सुशील ने कहा, ‘भारतीय खेल में इस तरह का उल्लंघन देखना वाकई निराशाजनक है। हम एथलीट देश का गौरव बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करते हैं और साथ ही अपने सहयोगियों पर भरोसा भी करते हैं।’ इसी तरह 2008 बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेदा विजेंदर ने कहा, ‘इस तरह की परिस्थितियां काफी शर्मसार करने वाली हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि समय रहते साइना के लिए सब ठीक हो जाएगा।’