{"_id":"2cd6197e-7381-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"sushil-preparing-for-asian-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे सुशील","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे सुशील
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Sun, 10 Feb 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार अपने कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और उन्होंने अप्रैल में राजधानी में होने वाली प्रतिष्ठित सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अपना अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सुशील ने कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में मैक्स हैल्थकेयर द्वारा आयोजित रीयल चैंप्स लीग में विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद कहा कि मेरे कंधे की चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है। मेरा पहला लक्ष्य एशियाई चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करना और देश के लिए पदक जीतना है। मैंने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले सुशील इस वर्ष जनवरी में भारतीय पहलवानों के साथ ट्रेनिंग शिविर के लिए अमेरिका नहीं जा पाए थे। कंधे की इस चोट ने उन्हें ओलंपिक से पहले भी परेशान किया था लेकिन इलाज कराने के बाद वह लंदन में उतरे थे और उन्होंने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन