फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Support girls, encourage them to pursue dreams: Chess grandmaster Vaishali on PM's X account

Women's Day: गैंडमास्टर वैशाली ने संभाला पीएम का एक्स हैंडल; कहा- सपना पूरा हो... लड़कियों को प्रोत्साहित करें

Sat, 08 Mar 2025 12:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Mar 2025 12:59 PM IST
सार

पीएम मोदी ने अपने वादे को ध्यान में रखते हुए घोषणा की थी कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संभाले जाएंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
 

विज्ञापन
Support girls, encourage them to pursue dreams: Chess grandmaster Vaishali on PM's X account
वैशाली रमेशबाबू - फोटो : FIDE Chess Olympiad 2022

विस्तार

शतरंज ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये लोगों को खास संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को उनके सपनों को पूरा करने के लिए समर्थन और प्रोत्साहन देने का एक सशक्त संदेश दिया। वैशाली छह साल की उम्र से शतरंज खेल रही हैं और शतरंज की महान खिलाड़ी और ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद की बहन हैं। उन्होंने पीएम मोदी के एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर अपनी यात्रा साझा की और युवा लड़कियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'वणक्कम! मैं वैशाली हूं और मैं हमारे प्रधानमंत्री थिरु नरेंद्र मोदी जी के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने को लेकर रोमांचित हूं और वह भी महिला दिवस के अवसर पर। जैसा कि आप में से बहुत से लोग जानते होंगे, मैं शतरंज खेलती हूं और मुझे कई टूर्नामेंटों में अपने प्यारे देश का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है।'
विज्ञापन


Image

वैशाली ने लिखा, 'शतरंज खेलना मेरे लिए सीखने, रोमांचकारी और पुरस्कृत करने वाला सफर रहा है। यह मेरे कई टूर्नामेंट और ओलंपियाड की सफलताओं में झलकता है। लेकिन इससे भी बढ़कर है कि मैं सभी महिलाओं, खासकर युवा लड़कियों को एक संदेश देना चाहती हूं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि अपने सपनों का पीछा करो, चाहे कितनी भी बाधाएं क्यों न हों। आपका जुनून आपकी सफलता को शक्ति देगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली ने अपने सपनों को पूरा करने में परिवार के सहयोग के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने लिखा, 'मेरे पास माता-पिता और भाई-बहनों के लिए भी एक संदेश है। लड़कियों का समर्थन करें। उनकी क्षमताओं पर भरोसा करें कि वे आगे चलकर कमाल करेंगी। मेरे जीवन में, मुझे थिरु रमेशबाबू और थिरुमति नागलक्ष्मी जैसे हमेशा समर्थन करने वाले माता-पिता मिले हैं। मेरे भाई प्रज्ञानंद के रूप में मुझे बेहतरीन कोच और टीम का साथी मिला और यह मेरा सौभाग्य है। निश्चित रूप से मैं विश्वनाथन आनंद सर से बहुत प्रेरित हूं।'

Image

वैशाली ने भारत में महिला एथलीटों के लिए बढ़ते समर्थन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रदर्शन और अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। उन्होंने अपनी FIDE रैंकिंग को और बेहतर बनाने और अपने पसंदीदा खेल में और अधिक योगदान देने की अपनी आकांक्षाओं को भी व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए महिला दिवस के खास अवसर को चिह्नित किया था।

पीएम मोदी ने अपने वादे को ध्यान में रखते हुए घोषणा की थी कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संभाले जाएंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'हम महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में परिलक्षित होता है। आज, जैसा कि हमने वादा किया था, मेरी सोशल मीडिया अकाउंट को उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।'


Image

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री ने इस तरह की पहल की है। 2020 में भी महिला दिवस पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट सात महिला अचीवर्स को सौंपे थे, जिससे उन्हें दूसरों को प्रेरित करने के लिए एक वैश्विक मंच मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed