फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Star javelin thrower Neeraj Chopra's participation in the Commonwealth Games 2026 is unlikely know reason

CWG 2026: स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का राष्ट्रमंडल खेल में हिस्सा लेना मुश्किल, जानें क्या है कारण?

Mon, 25 May 2026 08:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 May 2026 08:28 PM IST
सार

भारत इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में जुटा है। भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का इन खेलों में खेलना मुश्किल बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि किस कारण नीरज राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर रह सकते हैं।

विज्ञापन
Star javelin thrower Neeraj Chopra's participation in the Commonwealth Games 2026 is unlikely know reason
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेना मुश्किल है। नीरज पीठ की चोट से उबर रहे हैं और 23 जुलाई से होने वाले इन खेलों तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद नहीं है। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, नीरज राष्ट्रमंडल खेलों से दूर रह सकते हैं। वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। सितंबर में एशियाई खेलों व 2028 ओलंपिक को ध्यान में रखकर फिट हुए बिना राष्ट्रमंडल खेलों में उतारना जोखिम भरा होगा।
विज्ञापन


स्विटजरलैंड में करेंगे अभ्यास
सितंबर में विश्व एथलेटिक्स में आठवें स्थान पर रहे नीरज ने तुर्किये में अभ्यास किया। अब सोमवार से 10 जुलाई तक वह स्विटजरलैंड में अभ्यास करेंगे।

बर्मिंघम खेलों में भी नहीं खेले थे चोपड़ा
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए फेडरेशन कप के अंतिम दिन रांची में 16-16 पुरुष-महिलाओं का चयन रांची में सोमवार को होना है। इसमें नीरज को जगह मिल सकती है, पर उनके खेलने पर फैसला पूरा फिट होने पर ही लिया जाएगा। नीरज बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भी नहीं खेले थे। तब पेरिस ओलंपिक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 90 मीटर से अधिक दूर भाला फेंकते हुए स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed