फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   srikanth wins thailand open grand prix

श्रीकांत ने अपने नाम किया थाईलैंड ओपन

Sun, 09 Jun 2013 02:59 PM IST
बैंकाक
बैंकाक Updated Sun, 09 Jun 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
srikanth wins thailand open grand prix

13वीं सीड भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी के श्रीकांत ने अपना जबर्दस्त प्रदर्शन जारी रखते हुए थाईलैंड ओपन का खिताब जीत लिया है।

विज्ञापन


रविवार को खेले गए खिताबी जंग में श्रीकांत ने शीर्ष वरीय थाईलैंड के बूनसाक पोनसाना को आसानी से 21-16, 21-12 से हरा दिया। इस मैच को जीतने में श्रीकांत ने महज 34 मिनट का समय लिया।
विज्ञापन


श्रीकांत ने दुनिया के आठवें नंबर के पोनसाना को आसानी से हराकर कैरियर की पहली सबसे बड़ी खिताबी जीत हासिल की।

20 साल के आंध्र प्रदेश के गुंटूर के इस खिलाड़ी ने इससे पूर्व शनिवार को गैर वरीय थाईलैंड के थमासिन सित्तिकोम की चुनौती को 43 मिनट में ध्वस्त करते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि शीर्ष वरीय थाईलैंड के बूनसाक पोनसाना ने दूसरे सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के विष्णु यूली प्रासेत्यो को 21-9, 21-9 से हराया।

श्रीकांत ने सेमीफाइनल में पहले गेम में 6-2 की बढ़त बनाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी बढ़त को 15-6 पहुंचा दिया। भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम 21-14 से जीता।


दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए संघर्ष हुआ। श्रीकांत ने 16-17 से पिछड़ने के बाद लगातार चार अंक जुटाकर स्कोर 20-17 कर दिया। थाई खिलाड़ी ने इसके बाद एक अंक जीता लेकिन श्रीकांत ने एक अंक जुटाते हुए अपने अभियान को फाइनल में पहुंचा दिया।

महिला एकल में शीर्ष वरीय और गत चैंपियन साइना नेहवाल की क्वार्टर फाइनल में सनसनीखेज हार के बाद टूर्नामेंट में अब भारतीय चुनौती का दारोमदार श्रीकांत के ही कंधों पर थी जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की।

महिला एकल का फाइनल दूसरी सीड थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन और सातवीं सीड उनकी हमवतन बुसानन के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed