फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Squash: Indian pair of Dipika Pallikal and Harinderpal Singh Sandhu win Asian Mixed Doubles Championships

Squash: दीपिका-संधू की जोड़ी ने जीता एशियाई मिश्रित युगल स्क्वॉश खिताब, दो पदकों के साथ भारत का अभियान समाप्त

Sat, 01 Jul 2023 09:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुआंगझोऊ (चीन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुआंगझोऊ (चीन) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 01 Jul 2023 09:40 AM IST
सार

अनहत और अभय को सेमीफाइनल में मलयेशिया के इवान युवेन और राचेल अर्नोल्ड ने पराजित किया लेकिन फाइनल में दीपिका-संधू ने युवेन और राचेल को 11-10, 11-8 से पराजित कर दिया।

विज्ञापन
Squash: Indian pair of Dipika Pallikal and Harinderpal Singh Sandhu win Asian Mixed Doubles Championships
दीपिका और हरिंदरपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपिका पल्लीकल कार्तिक और हरिंदरपाल सिंह संधू ने एशियाई स्क्वॉश मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया। भारत ने अपना अभियान दो पदकों के साथ समाप्त किया। अनहत सिंह और अभय सिंह ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाला।
विज्ञापन

अनहत और अभय को सेमीफाइनल में मलयेशिया के इवान युवेन और राचेल अर्नोल्ड ने पराजित किया, लेकिन फाइनल में दीपिका-संधू की अनुभवी जोड़ी ने युवेन और राचेल को 11-10, 11-8 से पराजित कर दिया और अनहत-अभय की हार का बदला लिया। दीपिका भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं।

Dipika-Harinder win Asian Squash Mixed Doubles title - Times of India
हरिंदर और दीपिका
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका और संधू के लिए फाइनल तक का सफर आसान नहीं रहा था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मलयेशिया की ऐरा अजमन और शफीक कमाल की शीर्ष वरीय जोड़ी को पराजित किया था। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने पाकिस्तान के तैयब असलम और फैजा जफर को मात दी थी। ईरान, हांगकांग और मेजबान चीन ने छह देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, जो क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए पहली बार यहां आयोजित किया गया था। सितंबर में यहीं एशियाई खेल भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed