फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sports ministry will stop criminals entry in games

अपराधियों की खेलों में एंट्री बंद करेगा खेल मंत्रालय

Thu, 24 Jan 2013 11:50 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Jan 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
sports ministry will stop criminals entry in games

सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से अजय चौटाला को 10 साल की सजा सुनाए जाने के बाद खेल मंत्रालय ने खेलों में अपराधियों की एंट्री बंद करने का मन बना लिया है। इसके लिए मंत्रालय की ओर से जल्द ही स्पोर्ट्स बिल में संशोधन किया जाएगा। इतना ही नहीं मंत्रालय कुछ दिनों में ही अजय चौटाला को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को भी कहेगा।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक स्पोर्ट्स बिल में जल्द से जल्द संशोधन कर यह प्रस्ताव रखा जाएगा कि सजा पाए किसी भी व्यक्ति को खेल संघों के चुनाव में खड़े होने का अधिकार नहीं होगा। ऐसा होने पर खेल संघों का संचालन अदालत की ओर से दोषी करार दिए जा चुके व्यक्ति नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के दिमाग में यह बात चौटाला को अदालत की ओर से सजा सुनाए जाने के बाद आई है। हालांकि स्पोर्ट्स बिल को अब तक कैबिनेट से मान्यता नहीं मिली है। लेकिन अदालत के पिछले आदेशों का सहारा लेकर इस संशोधन को खेल संघों पर लागू जरूर कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं अब तक मंत्रालय की ओर से किसी भी खेल संघ के अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा देने को नहीं कहा गया है। नियमानुसार मंत्रालय को यह कहने का अधिकार भी नहीं है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि आचार संहिता के तहत मंत्रालय चौटाला को टीटीएफआई अध्यक्ष पद छोड़ने को कहेगा।


खेल मंत्री जितेंद्र सिंह मंत्रालय के अधिकारियों की इस राय से सहमत हैं। हालांकि मंत्रालय चौटाला को पद छोड़ने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। लेकिन वह पद पर बने रहते हैं तो मंत्रालय फेडरेशन की आर्थिक मदद रोकने का कदम जरूर उठा सकता है। टीटीएफआई के चुनाव भी मई माह में होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed