फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Ministry has formed a selection committee for the National Sports Awards 2025

National Sports Awards 2025: पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज, पत्रकार से खिलाड़ी तक, पुरस्कार चयन समिति में ये हस्तियां

Sun, 07 Dec 2025 05:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 07 Dec 2025 05:56 PM IST
सार

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, द्रोणाचार्य और अर्जुन पुरस्कारों के चयन हेतु नई समिति का गठन किया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा समिति के अध्यक्ष होंगे, जिसमें अमर उजाला के खेल पत्रकार हेमंत रस्तोगी को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Sports Ministry has formed a selection committee for the National Sports Awards 2025
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने साल 2025 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन समिति के गठन की घोषणा कर दी है। यह समिति खिलाड़ियों और कोचों के नामों की अनुशंसा संबंधित पुरस्कार योजनाओं के अनुसार करेगी। जारी आदेश के अनुसार, समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा करेंगे। समिति में खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, खिलाड़ियों, कोचों और खेल पत्रकारों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


समिति के प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं
  • जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा (अध्यक्ष)
  • झूलन गोस्वामी (क्रिकेट)
  • एम. एम. सोमैया (हॉकी)
  • अपर्णा पोपट (बैडमिंटन)
  • विजय लोकपल्ली (खेल पत्रकार)
  • हेमंत रस्तोगी (खेल पत्रकार, अमर उजाला)
  • एच. एन. गिरीशा (पैरा स्पोर्ट्स विशेषज्ञ)
  • गगन नारंग (निशानेबाज, ओलंपियन)
  • देवेंद्र कुमार राठौर (जिम्नास्टिक्स, द्रोणाचार्य अवार्डी)
  • सीईओ, टॉप्स – स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया
  • ईडी (टीम्स) – स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया
  • डॉ. शभित जैन, संयुक्त सचिव, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (सदस्य सचिव)
खेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि समिति के सदस्यों को यात्रा भत्ता, डियरनेस अलाउंस और आवास की सुविधाएं केंद्र सरकार के ग्रुप ‘ए’ अधिकारियों के नियमों के अनुसार उपलब्ध कराई जाएंगी। यह आदेश युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है, जिन्हें पुरस्कार योजनाओं के किसी भी प्रावधान में आवश्यकतानुसार शिथिलता प्रदान करने का अधिकार है। इस निर्णय के साथ वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed