फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Minister Mansukh Mandaviya Announced cash awards for Paris Paralympics Indian medallists

Paralympics: पेरिस पैरालंपिक पदक विजेताओं के लिए हुआ नकद पुरस्कार का एलान, जानें किसे कितनी मिलेगी इनामी राशि

Tue, 10 Sep 2024 05:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Sep 2024 05:20 PM IST
सार

भारत ने हाल ही में संपन्न इन खेलों में अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और सात स्वर्ण सहित कुल 29 पदक अपने नाम किए थे। भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ पैरालंपिक खेलों के इतिहास में 50 पदकों का आंकड़ा भी पार कर लिया।

विज्ञापन
Sports Minister Mansukh Mandaviya Announced cash awards for Paris Paralympics Indian medallists
पेरिस पैरालंपिक - फोटो : SAI Media

विस्तार

पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने नकद पुरस्कार का एलान किया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। भारत ने हाल ही में संपन्न इन खेलों में अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और सात स्वर्ण सहित कुल 29 पदक अपने नाम किए थे। पेरिस में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये, रजत पदक पाने वालों को 50 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया है। इनके अलावा मिश्रित टीम में शामिल पदक विजेताओं को 22.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

विजेताओं को स्वदेश पहुंचने पर हुआ स्वागत 
भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन के साथ पैरालंपिक खेलों के इतिहास में 50 पदकों का आंकड़ा भी पार कर लिया। पैरालंपिक पदक विजेताओं का मंगलवार को स्वदेश वापस लौटने पर सैकड़ों प्रशंसकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।  भारत ने पेरिस पैरालंपिक में अपने ऐतिहासिक अभियान का समापन 29 पदकों के साथ किया जिसमें सात स्वर्ण के अलावा नौ रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'लॉस एंजिलिस पैरालंपिक में अधिक पदक जीतने के लिए मिलेगा पूर्ण समर्थन'
मांडविया ने 2028 लॉस एंजिलिस पैरालंपिक में अधिक पदक जीतने के लिए पैरा खिलाड़ियों को पूर्ण समर्थन और सुविधाएं देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, देश पैरालंपिक और पैरा खेलों में आगे बढ़ रहा है। 2016 में चार पदकों से, भारत ने टोक्यो में 19 पदक और पेरिस में 29 पदक जीते और 18वें स्थान पर रहा। हम अपने सभी पैरा खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान करेंगे ताकि हम 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक में और अधिक पदक तथा स्वर्ण पदक जीत सकें।
विज्ञापन

भारत ने तोड़ा टोक्यो का रिकॉर्ड
भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक सबसे सफल पैरालंपिक साबित हुआ है। टोक्यो पैरालंपिक 2020 इससे पहले भारत का सबसे सफल पैरालंपिक रहा था। उसमें भारत ने 54 एथलीट्स भेजे थे और 19 पदक जीतने में कामयाब रहे थे। इनमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे। भारत ने 20वां पदक जीतते ही टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसके अलावा सात स्वर्ण जीतकर भारत ने टोक्यो के पांच स्वर्ण के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed