फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Minister Anurag Thakur said - India will perform best in Asian Games, will win maximum medals

Asian Games: खेल मंत्री बोले- भारत एशियाई खेलों में करेगा श्रेष्ठ प्रदर्शन, सर्वाधिक पदक हासिल करेंगे

Mon, 24 Jul 2023 06:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Jul 2023 06:27 AM IST
सार

अनुराग ने यहां 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 72 स्कूली छात्रों को फिट इंडिया क्विज स्टेट राउंड के दूसरे संस्करण में उनकी सफलता पर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Sports Minister Anurag Thakur said - India will perform best in Asian Games, will win maximum medals
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा है कि भारत आगामी एशियाई खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। एशियाई खेल इस साल सितंबर में चीन के हांगझोऊ में शुरू होंगे। अनुराग ने कहा, 'नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पिछले नौ वर्षों में भारत में खेल का स्तर बदल गया है। यह हमारी रिकॉर्ड पदक तालिकाओं में दिखाई दे रहा है, चाहे वह ओलंपिक हो, पैरालंपिक हो या राष्ट्रमंडल खेल। मेरा मानना है कि हम इस बार एशियाई खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और सर्वाधिक पदक हासिल भी कर लेंगे।'
विज्ञापन


अनुराग ने यहां 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 72 स्कूली छात्रों को फिट इंडिया क्विज स्टेट राउंड के दूसरे संस्करण में उनकी सफलता पर सम्मानित किया। 72 छात्रों ने अपने-अपने राज्यों से शीर्ष सम्मान प्राप्त किया और अब वे फिट इंडिया क्विज के राष्ट्रीय दौर में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के विजेता स्कूल को कुल 2.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। इसके अलावा स्कूल के दो छात्रों की टीम को कुल 25,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। राज्य के पहले उप-विजेता स्कूल को एक लाख रुपये और छात्रों को कुल 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। इसी प्रकार, राज्य के दूसरे उप-विजेता स्कूल को 50,000 रुपये का पुरस्कार मिला और भाग लेने वाले छात्रों को कुल 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक फिटनेस की आवश्यकता के बारे में उल्लेख करते हुए अनुराग ने कहा, 'फिट इंडिया क्विज का उद्देश्य फिटनेस का संदेश देना और स्कूली छात्रों को भारत के खेल इतिहास से अवगत कराना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए हम खेल को स्कूल में मुख्य पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed