फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Minister Anurag Thakur encourages young lifters, launches Asian Junior Youth Weightlifting

युवा भारोत्तोलकों को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया प्रोत्साहित, एशियाई जूनियर यूथ वेटलिफ्टिंग का शुभारंभ

Fri, 28 Jul 2023 02:56 AM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 02:56 AM IST
सार

गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में शुक्रवार से शुरू हो रही यह चैंपियनशिप पांच अगस्त तक आयोजित होगी, जिसमें भारत की 30 सदस्यीय टीम शिरकत करेगी। 

विज्ञापन
Sports Minister Anurag Thakur encourages young lifters, launches Asian Junior Youth Weightlifting
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को देश में पहली बार आयोजित हो रही एशियाई जूनियर और यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में शुक्रवार से शुरू हो रही यह चैंपियनशिप पांच अगस्त तक आयोजित होगी, जिसमें भारत की 30 सदस्यीय टीम शिरकत करेगी। अनुराग ठाकुर ने इस दौरान भारतीय टीम में शामिल वेटलिफ्टरों का उत्साहवर्धन किया। टीम में ज्यादातर वेटलिफ्टर खेलो इंडिया स्कीम से शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने भारत की ओर से इस चैंपियनशिप की मेजबानी पर खुशी जताई, जिसमें 15 से अधिक देशों के तकरीबन 200 वेटलिफ्टर शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि इतने कम समय के अंतराल में भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने इतनी प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के आयोजन को संभव कर दिखाया। खेल मंत्री ने ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और कांस्य पदक विजेता करणम मल्लेश्वरी की युवाओं का मार्गदर्शन बनने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि मार्टिना देवी, जूनियर विश्व चैंपियन हर्षदा गरुड़ और एल धनुष खेलो इंडिया में परचम लहराकर भारतीय टीम में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed