फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Spanish Football Federation president Luis Rubiales in trouble FIFA starts disciplinary case

Luis Rubiales: मुश्किल में स्पेनिश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, फीफा ने शुरू किया अनुशासनात्मक मामला

Sat, 26 Aug 2023 12:19 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 26 Aug 2023 12:19 AM IST
सार

फीफा ने कहा कि हम सभी का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके विपरीत किसी भी व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। लुइस यूएफा के उपाध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
Spanish Football Federation president Luis Rubiales in trouble FIFA starts disciplinary case
लुईस ने जेन्नी हेर्मोसो को चूमा था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा ने स्पेनिश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष लुइस रूबियालेस के खिलाफ अनुशासनात्मक मामला शुरू किया है। रूबियालेस ने हाल ही में महिला विश्वकप में स्पेन की जीत का जश्न मनाने के दौरान टीम की फॉरवर्ड जेन्नी हेर्मोसो को चूमा था जिसके बाद काफी बवाल मच रहा है।
विज्ञापन


फीफा की अनुशासनात्मक समिति देखेगी कि क्या लुइस ने सभ्य आचरण के बुनियादी नियमों का उल्लंघन किया है और साथ ही यह भी देखा जाएगा कि उन्होंने ऐसा आचरण किया है जिससे फुटबॉल या फीफा का नाम बदनाम हुआ है। फीफा ने कहा कि हम सभी का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके विपरीत किसी भी व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। लुइस यूएफा के उपाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


रूबियालेस ने इस्तीफा देने से किया इनकार
वहीं, लुइस रूबियालेस ने कहा कि वह स्पेनिश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इससे पहले मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि लुइस शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। रूबियालेस सोमवार को इस प्रकरण को लेकर माफी मांग चुके हैं, लेकिन इस्तीफा देने से उन्होंने मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूबियालेस ने कहा, ''मैं अपने आदर्श की रक्षा करने के लिए बदनाम होने के लिए भी तैयार हूं। मैं इस उत्पीड़न के लायक नहीं हूं जो मैं झेल रहा हूं। उस समय जो कुछ भी हुआ, मैं उसके लिए बिना किसी हिचकिचाहट के माफी मांगना चाहता हूं। जेनी ही वह थीं जिन्होंने मुझे पहले उठाया था। मैंने उससे कहा कि पेनाल्टी के बारे में भूल जाओ और मैंने उससे कहा कि थोड़ा सा चुंबन? और उसने कहा ठीक है। चुंबन सहमतिपूर्ण था। कई लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं जो कई खिलाफ भी हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed