{"_id":"6935a1a3c1e40390f40dbbb1","slug":"spain-reached-the-final-of-the-fih-junior-hockey-world-cup-defeating-argentina-2-1-2025-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey: एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा स्पेन, 2-1 से अर्जेंटीना को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Hockey: एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा स्पेन, 2-1 से अर्जेंटीना को हराया
Sun, 07 Dec 2025 09:17 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 07 Dec 2025 09:17 PM IST
सार
स्पेन ने एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेन ने एफआईएच जूनियर विश्व कप हॉकी के सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना टीम को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ स्पेन ने पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने आक्रामक रवैया अपनाया। टीम को शुरुआती पलों में ही पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर मारियो मेना ने रिबाउंड से गोल करके 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके सिर्फ एक मिनट बाद अर्जेंटीना को भी पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिला, लेकिन वे उसे भुना नहीं सके।
स्पेन ने दबदबा बनाए रखा और 17वें मिनट में एक और शॉर्ट कॉर्नर हासिल किया, जिसे अर्जेंटीना के गोलकीपर जोकिन एस. रुइज ने शानदार तरीके से रोक दिया। अर्जेंटीना ने अच्छा जवाब देते हुए 21वें मिनट में जुआन फर्नांडीज के पेनल्टी स्ट्रोक पर किए गए गोल से स्कोर 1-1 कर दिया। निर्णायक गोल 56वें मिनट में तब आया, जब स्पेन के अल्बर्ट सेराहिमा ने शानदार फिनिशिंग के जरिए टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही।