फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sourav ghoshal tears came out after winning bronze medal in CWG 2022

CWG 2022 Video: ऐतिहासिक पदक जीतने के बाद भावुक हुए सौरव घोषाल, पत्नी को गले लगाकर खूब रोए

Thu, 04 Aug 2022 03:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 03:38 PM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदक जीतने के बाद सौरव घोषाल भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने भले ही कांस्य पदक जीता हो, लेकिन उनका यह पदक स्वर्ण से भी बेहतर है। 
 

विज्ञापन
Sourav ghoshal tears came out after winning bronze medal in CWG 2022
सौरव घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते। इसमें एक पदक स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल का भी था। सौरव ने पुरुष एकल प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह पदक जीतने के साथ ही सौरव काफी भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनका यह पदक उनके लिए कई मायनों में खास था। सौरव ने भले ही कांस्य पदक जीता हो, लेकिन उनका कांसा किसी स्वर्ण पदक से भी ज्यादी कीमती है। 
विज्ञापन


यह पदक जीतने के साथ सौरव देश के पहले स्क्वैश खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में एकल प्रतियोगिता में कोई पदक जीता है। वो इससे पहले भी कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत चुके हैं, लेकिन तब वो दीपिका पल्लीकल के साथ टीम में थे। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता था। इसके अलावा वह एशियन गेम्स में सात पदक जीत चुके हैं। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

फाइनल में कैसा रहा सौरव का प्रदर्शन
सौरव घोषाल ने कांस्य पदक के मैच में इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। वहीं, तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया। जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे। 



कॉमनवेल्थ गेम्स में सौरव घोषाल का सफर
2010:
तीसरे राउंड में बाहर
2014: ब्रॉन्ज मेडल मैच हारे
2018: राउंड ऑफ 32 में बाहर
2022: ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed