फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Social Media Reactions on Roger Federer retirement twitter reaction Sachin tendulkar Rafael Nadal Rohit Sharma

Roger Federer: फेडरर के संन्यास पर भावुक हुए तेंदुलकर, कहा- आदतें कभी नहीं छूटतीं, नडाल-सेरेना ने कही यह बात

Fri, 16 Sep 2022 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Sep 2022 11:01 AM IST
सार

फेडरर के संन्यास के एलान के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। नडाल से लेकर सचिन तेंदुलकर ने फेडरर के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले तेंदुलकर कई बार फेडरर के मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में दिख चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फेडरर की तस्वीर पोस्ट करते हुए भावुक मैसेज लिखा।

विज्ञापन
Social Media Reactions on Roger Federer retirement twitter reaction Sachin tendulkar Rafael Nadal Rohit Sharma
फेडरर के साथ सचिन तेंदुलकर; नडाल और फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर के संन्यास के एलान ने दुनिया भर में फैन्स को चौंका कर रख दिया। उनके इस फैसले से फैन्स निराश हैं। फेडरर अगले हफ्ते होने वाले रोड लेवर कप में आखिरी बार टेनिस कोर्ट में दिखेंगे। फेडरर आखिरी बार पिछले साल जुलाई में विम्बलडन में खेले थे। उस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में उन्हें पोलैंड के हुबर्ट हुर्काज ने हरा दिया था। इसके बाद से फेडरर लगातार घुटने में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। अब वह लेवर कप में डबल्स मैच खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट में वह राफेल नडाल के साथ टीम बनाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

 

क्रिकेट के भगवान ने क्या कहा?

Social Media Reactions on Roger Federer retirement twitter reaction Sachin tendulkar Rafael Nadal Rohit Sharma
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
फेडरर के संन्यास के एलान के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। नडाल से लेकर सचिन तेंदुलकर ने फेडरर के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले तेंदुलकर कई बार फेडरर के मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में दिख चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फेडरर की तस्वीर पोस्ट करते हुए भावुक मैसेज लिखा।

सचिन तेंदुलकर ने लिखा- रोजर फेडरर! क्या शानदार करियर रहा। हमें आपके टेनिस से प्यार हो गया। धीरे-धीरे आपकी टेनिस की आदत हो गई थी और आदतें कभी खत्म नहीं होतीं। वह हमारा हिस्सा बन जाती हैं। सभी अद्भुत यादों के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

नडाल ने अपने दोस्त के लिए क्या कहा?

यह भी पढ़ें: Roger Federer: जब बीच मैच में फेडरर ने फोटो के लिए दिए थे कई पोज, सिर्फ टेनिस नहीं फुटबॉल में भी महारत, VIDEO

वहीं, सबसे ज्यादा 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नडाल ने अपने दोस्त फेडरर के लिए लंबा पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा- प्रिय रोजर, मेरे दोस्त और प्रतिद्वंद्वी। काश यह दिन कभी नहीं आता। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और दुनिया भर के खेलों के लिए एक दुखद दिन है। कोर्ट के अंदर और बाहर इतने अद्भुत पलों को जीकर आपके साथ इतने वर्षों को साझा करना खुशी सम्मान और सौभाग्य की बात है।

नडाल ने आगे लिखा- हमारे पास भविष्य में एक साथ साझा करने के लिए कई और क्षण होंगे। अभी भी बहुत सी चीजें एक साथ करनी हैं, यह हम जानते हैं। अभी के लिए मैं वास्तव में आपकी पत्नी, मिर्का, आपके बच्चों, आपके परिवार के साथ सभी खुशियों की कामना करता हूं। मैं आपसे लंदन में मिलूंगा।
विज्ञापन

कार्तिक और हार्दिक ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें: Roger Federer: 24 साल लंबे करियर के बाद संन्यास लेंगे टेनिस के बादशाह फेडरर, लेवर कप होगा आखिरी टूर्नामेंट

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी सोशल मीडिया पर फेडरर के लिए पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- आपको मेरा सलाम। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लिखा- शानदार करियर के लिए आपको बधाई रोजर फेडरर।


हर्षा भोगले ने क्या कहा?

Social Media Reactions on Roger Federer retirement twitter reaction Sachin tendulkar Rafael Nadal Rohit Sharma
राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर - फोटो : अमर उजाला
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी पोस्ट कर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने लिखा- यह अपरिहार्य था और यह हुआ है, लेकिन जब तक वह खेले, कितनी खुशी मिली। टेनिस और सभी खेल रोजर फेडरर को बहुत-बहुत धन्यवाद देंगे। उन्होंने हमारी भावनाओं के साथ उतना ही खेला जितना उन्होंने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेला।

रोहित शर्मा ने भी फेडरर को बधाई दी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी भावनाओं को नहीं रोक सके। उन्होंने लिखा- एक युग का अंत! रोजर फेडरर आपको बधाई। कई लोगों को आपने खेल से प्यार करना सिखाया। एक शानदार करियर के लिए आपको बधाई।

बिली जीन किंग ने क्या कहा?

पूर्व विश्व नंबर एक गैबरीन मुगुरुजा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने फेडरर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। वहीं, दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी बिली जीन किंग ने कहा- रोजर फेडरर चैंपियन के चैंपियन हैं। वह अपनी जनरेशन के सबसे कम्प्लीट प्लेयर हैं। कोर्ट पर अपनी अद्भुत तेजी और तेज दिमाग से उन्होंने दुनियाभर में कई लोगों का दिल जीता।  उनके पास एक ऐतिहासिक करियर की कई यादें हैं जो कई युगों तक बने रहेंगे। रोजर फेडरर आपको बधाई। आगे की यात्रा के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

सेरेना का भावुक पोस्ट

हाल ही में टेनिस को अलविदा कहने वाली दिग्गज खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने भी फेडरर के लिए भावुक पोस्ट किया। सेरेना ने लिखा, ''मैं परफेक्ट तरीके से यह चीजें लिखना चाहती थीं, ठीक उसी तरह जैसे आपने अपने करियर को अलविदा कहा। हमारे रास्ते एक जैसे थे। आपने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया। मैं आपको बधाई देती हूं। इसके अलावा मैं यह जानने के लिए बेचैन हूं कि आप आगे क्या करने वाले हैं। रिटायरमेंट क्लब में आपका स्वागत है रोजर फेडरर।''

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed