फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sobbing pistorius accused of premeditated girlfriend murder

पिस्टोरियस ने ही किया अपनी प्रेमिका का मर्डर

Tue, 19 Feb 2013 06:48 PM IST
प्रिटोरिया/एजेंसी
प्रिटोरिया/एजेंसी Updated Tue, 19 Feb 2013 06:48 PM IST
विज्ञापन
sobbing pistorius accused of premeditated girlfriend murder

अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए दक्षिण अफ्रीका के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता ऑस्कर पिस्टोरियस के मामले की अदालत में सुनवाई मंगलवार से शुरू हो गई। अभियोजन पक्ष के वकील गैरी नेल ने इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि पिस्टोरियस ने ही अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप को गोली मारी।

विज्ञापन


नेल ने कहा कि ब्लेड रनर नाम से मशहूर विकलांग धावक आस्कर पिस्टोरियस ने अपनी नकली टांगे फिट की और अपने बेडरूम से निकलता हुआ बाथरूम तक पहुंचा जहां उसने छिपने का प्रयास कर रही अपनी प्रेमिका पर गन से चार राउंड गोलियां दागकर उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी।
विज्ञापन


नेल जब अदालत को इस मामले की जानकारी दे रहे थे तो अदालत में मौजूद पिस्टोरियस लगातार सुबकते रहे। अभियोजन पक्ष ने कहा कि यह हत्या की सोची समझी साजिश थी। दक्षिण अफ्रीका में इस तरह के अपराध के लिए अधिकतम उम्रकैद की सजा दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बचाव पक्ष के वकील बैरी राउक्स ने अपने मुवक्किल पर लगाए गए हत्या के आरोप पर आपत्ति करते हुए कहा कि इस हत्या के पीछे के तथ्य अब भी संदेह के घेरे में हैं। राउक्स ने खचाखच भरी अदालत में कहा कि हमें सिर्फ इतना पता है कि स्टीनकैंप ने खुद को टायलेट के दरवाजे के पीछे बंद कर लिया, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई।

स्टीनकैंप का आईपैड सुलझा सकता है गुत्थी
स्थानीय मीडिया की रिपर्टों के मुताबिक ऑस्कर पिस्टोरियस की प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या मामले की गुत्थी सुलझाने में उसका आईपैड मुख्य भूमिका अदा कर सकता है। इस मामले की जांच कर रहे जांचकर्ताओं के हाथ स्टीनकैंप का आईपैड लगा है। इस आईपैड में एक पूर्व रग्बी खिलाड़ी का संदेश भी है। जिसके पीछे कहा जा रहा है कि यह स्टीनकैंप को गोली मारे जाने की वजह बना होगा।

यह आईपैड पिस्टोरियस के शयनकक्ष से बरामद किया गया। जांचकर्ताओं ने इस मामले में आईपैड और इन दोनों के मोबाइल फोनों में मौजूद डाटा तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। हालांकि इन दोनों के करीबी माने जा रहे दक्षिण अफ्रीकी रग्बी खिलाड़ी फ्रेनकोइस होगार्ड ने इस मामले में किसी भी किस्म की भागीदारी से इंकार किया है।

कहा जा रहा है कि होगार्ड और स्टीनकैंप के बीच के करीबी रिश्ते उनके और पिस्टोरियस के बीच तनाव की वजह बने। 24 वर्षीय होगार्ड स्टीनकैंप के साथ ट्विटर पर निरंतर संपर्क में थे और उनकी मौत के बाद होगार्ड ने दोनों की साथ ली गई तस्वीर भी आनलाइन पोस्ट की थी। हॉलांकि होगार्ड की एजेंट लोरिंजा वोग्स ने कहा कि वह अपनी मित्र की मौत से बेहद सदमे में है।


स्टीनकैंप का अंतिम संस्कार हुआ
ऑस्कर पिस्टोरियस की प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप का मंगलवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्टीनकैप का शव काले रंग के एक ताबूत में यहां लाया गया। स्टीनकैंप के परिजनों और परिचितों में इस मामले को लेकर खासा रोष है और उन्होंने पिस्टोरियस का हमेशा के लिए जेल में रखने की मांग की है। रीवा के पिता के साथ काम करने वाले गेविन वेंटर ने कहा, ‘पिस्टोरियस समाज के लिए खतरा है। वह गवाहों के लिए भी खतरा रहेगा। उसे जेल में रखा जाना चाहिए। उसने रीवा के साथ जो किया उससे पता लगता है कि वह कितना खतरनाक है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed