फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Singapore Open: Treesa & Gayatri made an upset in the second match and entered semi-finals

Singapore Open: पहले मैच में मिली हार, दूसरे मैच में उलटफेर कर तृषा-गायत्री ने की सेमीफाइनल में एंट्री

Fri, 31 May 2024 05:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 31 May 2024 05:11 PM IST
सार

इस तरह दुनिया की 30वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने पिछले साल हांग्जो एशियाई खेलों में इसी प्रतिद्वंद्वी से मिली हार की भरपाई कर ली। गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी तृषा और गायत्री ने राउंड ऑफ 16 में दुनिया की दूसरे नंबर की कोरियाई जोड़ी बेक हा ना और ली सो ही को हराया था।

विज्ञापन
Singapore Open:  Treesa & Gayatri made an upset in the second match and entered semi-finals
तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय महिला युगल जोड़ी तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने दूसरे मैच में उलटफेर करते हुए शानदार जीत दर्ज की। दोनों ने शुक्रवार को छठी वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरियाई जोड़ी किम सो यियोंग और कोंग ही योंग को कड़े मुकाबले में हराकर सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी पहला गेम हारने के बाद दूसरे गेम में 12-18 से पिछड़ रही थी, फिर उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 18-21, 21-19, 24-22 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


इस तरह दुनिया की 30वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने पिछले साल हांग्जो एशियाई खेलों में इसी प्रतिद्वंद्वी से मिली हार की भरपाई कर ली। गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी तृषा और गायत्री ने राउंड ऑफ 16 में दुनिया की दूसरे नंबर की कोरियाई जोड़ी बेक हा ना और ली सो ही को हराया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सेमीफाइनल में तृषा और गायत्री का मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त जापानी जोड़ी नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा से होगा। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट में पोडियम फिनिश के लिए मैदान में ट्रीसा और गायत्री एकमात्र भारतीय हैं। गुरुवार को पीवी सिंधु और एचएस प्रणय अपने-अपने महिला और पुरुष एकल मैच हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed