{"_id":"8e8b1048-b409-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"sindhu-enters-final-of-malaysia-grand-prix","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिताब के करीब पहुंची सिंधु","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
खिताब के करीब पहुंची सिंधु
कुआलालंपुर/एजेंसी
Updated Fri, 03 May 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की उभरती महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए मलयेशिया ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टॅर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
टॉप सीड सिंधु ने तीसरी सीड थाईलैंड की सपसिरी तेरातनचई को लगातार गेमों में बेहद आसानी से 21-17, 21-11 से रौंद दिया। सिंधु ने विपक्षी खिलाड़ी पर महज 34 मिनट में काबू पा लिया।
विज्ञापन
खिताब के लिए सिंधु का मुकाबला शनिवार को अब पांचवीं सीड सिंगापुर की जुआन जू के साथ होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में दूसरी सीड थाईलैंड की बुसानन ओंगबमरंगपान को 42 मिनट में 21-18, 21-19 से पराजित किया।
विज्ञापन
दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु और उनकी फाइनल की प्रतिद्वंद्वी 27वें नंबर की जुआन के बीच इससे पहले तक कैरियर मुकाबलों में 1-1 का रिकॉर्ड रहा है।
सिंधु को गत वर्ष जर्मन ओपन में जुआन से हार का सामना करना पड़ा था जबकि 2011 में उन्होंने इसी खिलाड़ी को डच ओपन में पराजित किया था।
सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में नौ स्मैश विनर और 15 नेट विनर लगाए जबकि थाई खिलाड़ी दस स्मैश विनर और नौ नेट विनर लगा सकीं।
पहले गेम में भारतीय खिलाड़ी लगातार पिछड़ी रही और एक समय थाई खिलाड़ी ने 16-10 की मजबूत बढ़त बना ली थी लेकिन सिंधु ने गजब की वापसी करते हुए लगातार नौ अंक लिए और स्कोर 19-16 कर दिया।
सपसिरी के लिए अब सिंधु को रोकना मुश्किल हो गया था। सिंधु ने 19-17 के स्कोर पर लगातार दो अंक लेकर पहला गेम 21-17 पर समाप्त कर दिया। दूसरे गेम में तो थाई खिलाड़ी ने जैसे समर्पण ही कर दिया।
सिंधु ने 4-0 की बढ़त बनाने के बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 18-7 से मजबूत बढ़त बनाने के बाद उन्होंने यह गेम 21-11 पर समाप्त कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग का फाइनल इंडोनेशिया के आलमस्याह यूनुस और मलयेशिया के सून हुआत गोह के बीच खेला जाएगा। यूनुस ने चीन के चेन युइकुन को 20-22, 21-17, 21-11 से पराजित किया जबकि सून ने अपने ही देश के इस्कंदर जुल्कारनैन को 21-18, 18-21, 21-16 से हराया।