फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Shoaib Treats pak teams to Biryani at Sania Mirza's house.

शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के घर पाक टीम को खिलाई बिरयानी

Mon, 22 Sep 2014 03:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Sep 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Treats pak teams to Biryani at Sania Mirza's house.
हर कोई अपनी ससुराल में बेहतर करना चाहता है। आम आदमी के बजाए अगर वह खिलाड़ी हुआ तो उस पर यह दबाव और बन जाता है कि वह अपने ससुराल में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों पर दबाव इसलिए भी होता है क्योंकि ससुराल में उन्हें यदा-कदा ही खेलने का मौका मिलता है। चैंपियंय लीग टी-20 क्रिकेट में भी एक खिलाड़ी को अपने ससुराल में खेलने का मौका मिला लेकिन मैच के दौरान उन्हें दोहरा झटका लग गया।
विज्ञापन


हम यहां बात कर रहे हैं भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक की। मलिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं, लेकिन वह इस समय भारत में चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट खेलने आए हुए हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम होबार्ट हरिकेंस के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार हैदराबाद में खेले शोएब

Shoaib Treats pak teams to Biryani at Sania Mirza's house.
स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ अपनी शादी के चार साल बाद शोएब मलिक पहली बार अपनी 'ससुराल' में मैच खेलने उतरे तो उन्हें मैच के दौरान ही दोहरा झटक‌ा लगा।

सानिया हैदराबाद की रहने वाली हैं और चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के कुछ मैचों की मेजबानी हैदराबाद भी कर रहा है। शोएब की टीम होबार्ट हरिकेंस और केप कोबराज के बीच मुकाबला खेला गया लेकिन इस आलराउंडर के लिए यह मैच बेहद खराब साबित हुआ। हालांकि उनकी टीम 6 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही।

शोएब मलिक अपनी टीम की जीत में कुछ भी योगदान नहीं कर सके। वह पहले गेंदबाजी में नाकाम रहे, उन्होंने 2 ओवर में बिना किसी सफलता के 15 रन दे डाले। इसके बाद बल्‍लेबाजी में भी असफल हो गए, सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सानिया मिर्जा के घर पर पाक टीम को खिलाई बिरयानी

Shoaib Treats pak teams to Biryani at Sania Mirza's house.
आलराउंडर शोएब मलिक भले ही अपने ससुराल में बल्‍ले और गेंद से नाकाम हो गए हों लेकिन मैदान के बाहर उन्होंने पाकिस्‍तान से आई लाहौर लायंस टीम को सानिया मिर्जा के घर जबर्दस्त पार्टी देकर अपने साथियों को खुश कर दिया। हालांकि शोएब जब सानिया के घर में पहली बार मैच खेलने उतरे तो वह शहर में ही नहीं थी। सानिया एशियाड में हिस्सा लेने के लिए इस समय इंचियोन में हैं।

शोएब जहां इस समय अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं तो उनकी पत्नी सानिया ने टेनिस में डबल्स लगातार 2 खिताब जीत लिए हैं। यूएस ओपन के बाद सानिया ने कारा ब्लैक के साथ टोक्यो ओपन का युगल खिताब जीता।

सानिया मिर्जा की गैरमौजूदगी में शोएब ने अपने ससुराल में जोरदार पार्टी दी। मोहम्मद हफीज की कप्तानी में भारत आई लाहौर लायंस टीम के खिलाड़ियों को शोएब के ससुरालियों ने हैदराबादी बिरयानी और दूसरे लजील व्यजंनों के साथ मेहमाननवाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed