शाहरुख को मिला नोटिस, मामला क्रिकेट से जुड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से नोटिस मिला है। मामला उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ा हुआ है।
टाइम्स नाउ में छपि खबर के मुताबिक, केकेआर के को-ओनर शाहरुख पर फेमा नियम के उल्लंघन करने का आरोप है। ईडी ने इस मामले में उन्हें समन भेजा है।
आईपीएल खिताब जीत चुकी केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान, जूही चावला और उनके पति जय मेहता संयुक्त रुप से हैं।
यह है आरोप
केकेआर के सहमालिक शाहरुख, जूही चावला और जय मेहता पर टीम के शेयर की कीमत कम बताकर फेमा नियमों के उल्लंघन करने का आरोप है।
इससे पहले भी ईडी ने शाहरुख को इसी साल मई माह में समन भेजा था। यह साल में उन्हें दूसरा समन जारी हुआ है।