{"_id":"a3231fb9e29cdce80f223d5520680b35","slug":"semenya-likely-to-miss-world-athletics-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चैंपियनशिप में सेमेन्या के भाग लेने पर संशय","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
वर्ल्ड चैंपियनशिप में सेमेन्या के भाग लेने पर संशय
केप टाउन
Updated Sun, 21 Jul 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
आठ सौ मीटर की पूर्व विश्व चैंपियन कैस्टर सेमेन्या को दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त में मॉस्को में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अपने 30 एथलीटों की अस्थायी सूची में जगह नहीं दी है।
विज्ञापन
सेमेन्या को नजरअंदाज किए जाने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि वह अब मॉस्को नहीं जा पाएंगी।
दक्षिण अफ्रीकी धाविका सेमेन्या ने 2009 में विश्व खिताब जीता था और 2011 में दूसरे स्थान पर रही थीं। सेमेन्या ने लंदन ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था।
22 वर्षीय सेमेन्या लगभग एक वर्ष के बाद बुधवार को अपनी पहली प्रतिस्पर्धात्मक रेस में उतरी थीं। सेमेन्या ओलंपिक के बाद से ही घुटने की चोट से परेशान थीं। उन्होंने फिनलैंड में 800 मीटर में दो मिनट 06.58 सेकंड का धीमा समय लिया था, जिससे मॉस्को के लिए उनकी तैयारियों पर अटकलें लग रही हैं।
विज्ञापन
ओलंपिक चैंपियन मखलौफी भी हटे
मॉस्को में अगले महीने होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हटने वाले दिग्गज एथलीटों की कतार लंबी होती जा रही है और अब इस कड़ी में नया नाम जुड़ गया है, अलजीरिया के 1500 मीटर के ओलंपिक चैंपियन तौफिक मखलौफी का।
विज्ञापन
मखलौफी वायरल संक्रमण से अब तक उबर नहीं पाए हैं और विश्व चैंपियनशिप से हट गए हैं। अलजीरिया के समाचारपत्र अल वतन ने यह जानकारी दी है।
25 वर्षीय मखलौफी जनवरी में इथोपिया में बीमार पडे़ थे और तब से उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। मखलौफी अमेरिका के यूक्रेन में गत एक जून को डायमंड लीग मीट में निराशाजनक रूप से 11वें स्थान पर रहे थे।
डोपिंग ने रोकी कई सितारों की राहें
महिलाओं में 1500 मीटर की चैंपियन तुर्की की एस्ली काकिर एल्पटेकिन डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण चैंपियनशिप से हट गई हैं।
अमेरिका के टायसन गे और जमैका असाफा पावेल भी डोप टेस्ट में नाकाम रहे हैं। 100 मीटर वर्ल्ड चैंपियन जमैका के योहाना ब्लैक हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अपने खिताब का बचाव करने नहीं उतरेंगे। 800 मीटर में वर्ल्ड और ओलंपिक चैंपियन केन्या के डेविड रडीशा घुटने की चोट के कारण विश्व चैंपियनशिप से हट गए हैं।