फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Satwiksairaj Rankireddy sets Guinness World Record for fastest badminton shot

Fastest Badminton Shot: सात्विक ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 565 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगाया सबसे तेज शॉट

Tue, 18 Jul 2023 10:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 18 Jul 2023 10:50 PM IST
सार

सात्विक का स्मैश किसी फॉर्मूला वन कार द्वारा हासिल की गई 372.6 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज रफ्तार से भी अधिक तेज था। महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलयेशिया की टेन पियर्ली के नाम है, जिन्होंने 438 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शॉट लगाया था।

विज्ञापन
Satwiksairaj Rankireddy sets Guinness World Record for fastest badminton shot
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने 565 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के स्मैश के साथ बैडमिंटन में किसी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज ‘हिट’ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हाल में चिराग शेट्टी के साथ मिलकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब जीतने वाले सात्विक ने इसके साथ ही मई 2013 में बनाए मलयेशिया के टेन बून हियोंग के 493 किमी प्रति घंटे के एक दशक से भी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन


सात्विक का स्मैश किसी फॉर्मूला वन कार द्वारा हासिल की गई 372.6 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज रफ्तार से भी अधिक तेज था। महिला वर्ग में सबसे तेज बैडमिंटन ‘हिट’ का रिकॉर्ड मलयेशिया की टेन पियर्ली के नाम है, जिन्होंने 438 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से शॉट लगाया था।
विज्ञापन


14 अप्रैल को बनाया गया था रिकॉर्ड
जापान की खेल उपकरण निर्माता कंपनी योनेक्स ने कहा, ''योनेक्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि योनेक्स बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी (भारत) और टेन पियर्ली (मलयेशिया) ने क्रमश: सबसे तेज पुरुष और महिला बैडमिंटन हिट के साथ नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। विश्व रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2023 को बनाया गया था और गिनीज विश्व रिकॉर्ड के आधिकारिक जजों ने उस दिन के गति माप नतीजों के आधार पर इसकी पुष्टि की।''
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दशक तक रहा हियोंग का रिकॉर्ड
सात्विक ने यह स्मैश जापान के सेइतामा के सोका में योनेक्स फैक्टरी जिम्नेजियम में लगाया था। मलयेशिया की टेन बून हियोंग ने मई 2013 में सबसे तेज स्मैश का रिकॉर्ड बनाया था। उनका यह रिकॉर्ड एक दशक से अधिक समय तक कायम रखा। अब इसे सात्विक ने अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed