फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Satwiksairaj and Chirag Shetty created history became world number one pair in mens doubles

Badminton: सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने रचा इतिहास, पुरुष युगल में विश्व की नंबर एक जोड़ी बनी

Tue, 10 Oct 2023 10:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 10 Oct 2023 10:17 PM IST
सार

सात्विक और चिराग को बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ। दोनों खिलाड़ी पूर्व विश्व नंबर एक रहे प्रकाश पादुकोण, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की सूची में शामिल हो गए। इस भारतीय जोड़ी के 92,411 अंक हो गए।

विज्ञापन
Satwiksairaj and Chirag Shetty created history became world number one pair in mens doubles
सात्विक और चिराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार खिलाड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की बैडमिंटन जोड़ी मंगलवार (10 अक्तूबर) को पुरुष युगल में विश्व की नंबर एक जोड़ी बन गई। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह भारत की नंबर एक जोड़ी भी बन गई। इस जोड़ी ने हाल ही में समाप्त हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


सात्विक और चिराग को बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ। दोनों खिलाड़ी पूर्व विश्व नंबर एक रहे प्रकाश पादुकोण, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की सूची में शामिल हो गए। इस भारतीय जोड़ी के 92,411 अंक हो गए। सात्विक और चिराग की जोड़ी शानदार फॉर्म में चल रही है। उन्होंने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने इस साल का अपना पहला खिताब मार्च में स्विस ओपन के रूप में जीता था। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने जून में इंडोनेशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, पीवी सिंधू दो पायदान के फायदे से महिला एकल में 13वें स्थान पर पहुंच गईं। वहीं, एचएस प्रणय पुरुष एकल में एक स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर खिसक गए। वहीं, लक्ष्य सेन भी पुरुष एकल रैंकिंग में एक पायदान के नुकसान के साथ 15वें स्थान पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed