{"_id":"68f913d291518d433b0629b3","slug":"satwik-chirag-out-of-french-open-after-losing-to-indonesian-pair-unnati-hooda-wins-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"French Open 2025: इंडोनेशिया की जोड़ी से हारने के बाद सात्विक-चिराग फ्रेंच ओपन से बाहर, उन्नति हुड्डा जीतीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
French Open 2025: इंडोनेशिया की जोड़ी से हारने के बाद सात्विक-चिराग फ्रेंच ओपन से बाहर, उन्नति हुड्डा जीतीं
Wed, 22 Oct 2025 10:56 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:56 PM IST
सार
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष भारतीय जोड़ी इंडोनेशिया के रहमत हिदायत और मुहम्मद रियान अर्दियांतो के खिलाफ हार के बाद बाहर हो गए।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग
- फोटो : ANI
विस्तार
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष भारतीय जोड़ी बुधवार को इंडोनेशिया के रहमत हिदायत और मुहम्मद रियान अर्दियांतो के खिलाफ राउंड ऑफ 32 पुरुष युगल मैच में हारकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चिराग और सात्विक की जोड़ी ने यह मुकाबला 18-21, 20-22 से गंवाया।
उन्नति हुड्डा जीतीं
उभरती हुई भारतीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन आयुष शेट्टी पुरुष एकल में जापान के कोकी वातानबे से हारकर पहले ही दौर में बाहर हो गए। उन्नति ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए महिला एकल के पहले दौर के मैच में मलेशिया की लेत्शाना करुपथेवन को 11-21, 21-13, 21-16 से हराया लेकिन इससे पहले आयुष को जापान के अनुभवी खिलाड़ी वातानबे के खिलाफ कड़े मुकाबले में 19-21, 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। अनुपमा उपाध्याय महिला एकल के पहले दौर में चीन की हान यू के खिलाफ 15-21, 11-21 से हार गईं जबकि अनमोल खरब को भी दक्षिण कोरिया की आन से यंग के खिलाफ 15-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।