{"_id":"68f3cb3dc8df9ddc2f07e902","slug":"satwik-chirag-lose-in-the-semi-finals-of-the-denmark-open-defeated-by-the-japanese-pair-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Denmark Open 2025: डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में हारे सात्विक-चिराग, जापान की जोड़ी ने छीना फाइनल का मौका","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Denmark Open 2025: डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में हारे सात्विक-चिराग, जापान की जोड़ी ने छीना फाइनल का मौका
Sat, 18 Oct 2025 10:46 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:46 PM IST
सार
भारतीय जोड़ी निर्णायक गेम के अंतिम चरण में फीकी पड़ गई और 2021 के विश्व चैंपियन के खिलाफ 68 मिनट तक चले मुकाबले में 21-23, 21-18, 16-21 से हार गई।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शनिवार को डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से हारकर फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। एशियाई खेलों के चैंपियन तथा हांगकांग सुपर 500 और चाइना मास्टर्स सुपर 750 के फाइनल में जगह बनाने वाले सात्विक और चिराग ने पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी की।
भारतीय जोड़ी निर्णायक गेम के अंतिम चरण में फीकी पड़ गई और 2021 के विश्व चैंपियन के खिलाफ 68 मिनट तक चले मुकाबले में 21-23, 21-18, 16-21 से हार गई। इस मुकाबले में तेज गति से आदान-प्रदान और तेज रैलियों का मुकाबला देखने को मिला। सात्विक और चिराग के बाहर होने के साथ ही 950,000 अमेरिकी डॉलर इनामी टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया।