फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sarabjot Singh Performance in Paris Olympics 2024 Manu Bhaker Sarabjot in 10M Air Pistol Mixed Team Event

Paris Olympics: व्यक्तिगत वर्ग में फाइनल से चूके, मनु के साथ मिलकर किया कमाल, जानें कैसा रहा है सरबजोत का सफर

Tue, 30 Jul 2024 01:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Jul 2024 01:29 PM IST
सार

सरबजोत और जर्मनी के रॉबिन वाल्टर के एक समान 577 अंक थे और संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर थे, लेकिन सरबजोत ने रॉबिन की तुलना में एक शॉट कम मारा था जिस कारण वह नौवें स्थान पर खिसक गए थे। 

विज्ञापन
Sarabjot Singh Performance in Paris Olympics 2024 Manu Bhaker Sarabjot in 10M Air Pistol Mixed Team Event
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह ने मंगलवार को मनु भाकर के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 22 वर्षीय सरबजोत का यह पहला ओलंपिक पदक है। मनु और सरबजोत की जोड़ी ने ओह ये जिन और ली वोन हू की कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराकर कांस्य अपने नाम किया। मनु का पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक है
विज्ञापन
Trending Videos

पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में नहीं बना सके थे जगह
सरबजोत सिंह की पेरिस ओलंपिक में शुरुआत अच्छी रही थी और वह पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने के करीब दिख रहे थे। हालांकि, उस दिन उनके भाग्य ने सरबजोत का साथ नहीं दिया और वह मामूली अंतर से इस वर्ग के फाइनल में नहीं पहुंच पाए थे। इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में सरबजोत शीर्ष आठ से बाहर रहे थे जिस कारण पदक दौर के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। सरबजोत और जर्मनी के रॉबिन वाल्टर के एक समान 577 अंक थे और संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर थे, लेकिन सरबजोत ने रॉबिन की तुलना में एक शॉट कम मारा था जिस कारण वह नौवें स्थान पर खिसक गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के दिनों में ही शुरू की निशानेबाजी
सरबजोत सिंह का जन्म पंजाब के एक छोटे से गांव में हुआ था। वो एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया और उनकी निशानेबाजी के सफर में हर संभव मदद की। सरबजोत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब में प्राप्त की। बचपन से ही उनका झुकाव खेलों की तरफ था और उन्होंने अपने स्कूली दिनों में ही निशानेबाजी की शुरुआत की थी। सरबजोत ने अंबाला स्थित एक क्लब में कोच अभिषेक राणा की अकादमी में ट्रेनिंग ली। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया और वहां अपनी निशानेबाजी की ट्रेनिंग को भी जारी रखा। 
विज्ञापन

एशियाई खेलों में भी जीता था पदक 
सरबजोत साल 2019 में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। सरबजोत सिंह 2022 में चीन में हुए एशियाई खेलों में भारतीय शूटिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने वहां पर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। सरबजोत ने एशियाई खेलों में दिव्या टी.एस. के साथ मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत के लिए रजत पदक भी जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed