फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sania Mirza Indian Women Tennis Player Announced Retirement, Said 2022 will be her Last Season

Sania Mirza Retired: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान, 2022 उनका आखिरी सीजन होगा

Wed, 19 Jan 2022 02:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Jan 2022 02:16 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में बुधवार को सानिया मिर्जा को महिला डबल्स के पहले राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Sania Mirza Indian Women Tennis Player Announced Retirement, Said 2022 will be her Last Season
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं सानिया ने कहा है कि 2022 उनका आखिरी सीजन होगा। यानी इस साल वह आखिरी बार कोर्ट पर दिखेंगी। बुधवार को उन्हें महिला डबल्स के पहले राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उनकी और यूक्रेन की नादिया किचेनोक की जोड़ी को स्लोवेनिया की तमारा जिडानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने 4-6 6-7(5) से हरा दिया। इस तरह वो महिला डबल्स के पहले मुकाबले में ही हारकर बाहर हो गईं। हालांकि, ऑस्ट्रेलियन ओपन में अभी सानिया मिक्स्ड डबल्स का मैच खेलेंगी। उन्होंने अमेरिका के राजीव राम के साथ जोड़ी बनाई है।
विज्ञापन


सानिया मिर्जा ने क्या कहा?
सानिया ने कहा- 2022 मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं हफ्ते दर हफ्ते आगे की तैयारी कर रही हूं, लेकिन ये पक्का नहीं है कि मैं आगे पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं। पहले दौर में हारने के बाद सानिया ने कहा कि मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं, लेकिन अब शरीर साथ नहीं दे पा रहा। ये मेरे लिए सबसे बड़ा दुख है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






सानिया ने अब तक छह ग्रैंड स्लैम जीते हैं
सानिया मिर्जा ने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।

2003 में की थी प्रोफेशनल करियर की शुरुआत
35 साल की सानिया भारत की सबसे बड़ी महिला टेनिस स्टार हैं। उन्होंने टेनिस में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2003 में की थी। पिछले 19 साल से वह लगातार टेनिस खेल रही हैं और कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत की जीत भी दिलाई है। वह अपने करियर में डबल्स में नंबर-1 भी रह चुकी हैं। 


कई स्टार खिलाड़ियों को हरा चुकीं सानिया
सानिया ने महिला एकल के भी मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने अपने से अच्छी रैंक वाली कई खिलाड़ियों को हराया। उन्होंने अपने सिंगल्स करियर में स्वेतलाना कुज्नेत्सोव, वेरा ज्वोनारेवा, मैरियन बोर्तोली, पूर्व नंबर-एक मार्टिना हिंगिस, दिनारा सफिना और विक्टोरिया अजारेंका जैसी स्टार खिलाड़ियों को हराया है।

कलाई में चोट के कारण सिंगल्स मैच छोड़ा
सानिया को कलाई में चोट के कारण सिंगल्स से हटना पड़ा था। भारत की दो महिला टेनिस खिलाड़ियों ने अब तक डब्ल्यूटीए टाइटल जीता है। सानिया उनमें से एक हैं। वह सिंगल्स में शीर्ष 100 में पहुंचने वाली अकेली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। सानिया ने 2010 में पाकिस्तान के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान शोएब मलिक से शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed