फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Samples for ten wrestlers taken including Bajrang and Vinesh

बजरंग और विनेश समेत दस पहलवानों के लिए सैंपल

Tue, 17 Nov 2020 08:05 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 17 Nov 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Samples for ten wrestlers taken including Bajrang and Vinesh
विनेश फोगाट
नाडा ने पिछले आठ माह से बंद पड़ी डोप टेस्टिंग का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत  चार साल का प्रतिबंध पूरा कर टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए सोनीपत में चल रहे शिविर में शामिल पहलवान नरसिंह यादव का सैंपल लेकर की है। इनके अलावा ओलंपिक में पदक के दावेदार बजरंग और विनेश समेत पांच पुरुष और लखनऊ में पांच महिला पहलवानों के सैंपल भी लिए। सोनीपत में नरसिंह, बजरंग, गौरव बालियान, साजन और हरप्रीत सिंह के जबकि लखनऊ में विनेश, पिंकी, निर्मला, पूजा ढांडा और सीमा के सैंपल लिए।
विज्ञापन


नाडा के राडार पर टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटे एथलीटों के अलावा उसके रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल खिलाड़ी रहेंगे। नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा कि इस सिलसिले को आगे बढ़ाया जाएगा। कुछ दिन पहले ही नाडा ने डोप टेस्टिंग के लिए अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। इससे पहले वाडा के निर्देश पर इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) ने टेस्टिंग अभियान छेड़ रखा है। आईटीए की टीम एक माह में तीन बार एनआईएस पटियाला का दौरा कर चुकी है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed