{"_id":"d30ee674-84dc-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"saina-to-lead-indian-challenge-at-all-england-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना को आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में मिला कठिन ड्रा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साइना को आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में मिला कठिन ड्रा
बर्मिंघम/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड बैडमिंटन का खिताब जीतने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना होगा क्योंकि उन्हें सुपर सीरीज में कठिन ड्रा मिला है।
विज्ञापन
साइना 2007 से चार लाख डॉलर की इनामी ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में खेल रही हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में रहा जब वह सेमीफाइनल में पहुंची थी। पिछले दो वर्षों में साइना क्वाटर्र फाइनल तक पहुंचने में सफल रही और उन्हें कम रैंकिंग की खिलाड़ियों से हार झेलनी पड़ी थी। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय इस बार उलटफेर का शिकार होने से बचना चाहेगी।
विज्ञापन
साइना अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड की सापसिरी तेरातानाचाइ के खिलाफ करेंगी। इन दोनों के बीच अब चार मुकाबले हुए हैं जिसमें भारतीय खिलाड़ी हमेशा विजेता रही लेकिन हाल में कोरिया ओपन में थाई खिलाड़ी मैच तीन गेम तक खींचने में सफल रही थी।
विज्ञापन
पहली बाधा पार करने पर 22 वर्षीय साइना को जापान की मिनात्सु मितानी से भिड़ना पड़ सकता है, जिन्होंने उन्हें फ्रेंच ओपन के फाइनल में हराया था। साइना को क्वार्ट फाइनल में छठवीं वरीय झियान वांग या यानजियो च्यांग से भिड़ना पड़ सकता है।
साइना ने कहा, ‘ड्रा काफी कठिन है लेकिन ऐसा होता है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी। मैंने अच्छी तैयारी की है। मुझे घुटने को लेकर थोड़ी परेशानी है। बाकी सब कुछ ठीक है।’