फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Saina, Sindhu and Kashyap advance in denmark Open.

डेनमार्क ओपनः साइना, सिंधू और कश्यप आगे बढ़े

Thu, 16 Oct 2014 01:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Oct 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
Saina, Sindhu and Kashyap advance in denmark Open.
भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज के दूसरे राउंड में पहुंच गई हैं। ओडेनसे (डेनमार्क) में खेले जा रहे टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में परुपल्ली कश्यप इंग्लैंड के राजीव ओसेफ को 21-15, 21-18 से हराकर दूसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन


दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी साइना के लिए मुकाबला आसान नहीं रहा और पहले गेम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि साइना ने इस हार से उबरते हुए जर्मनी की करीन स्कचासे को 12-21, 21-10, 21-12 से पीट दिया। साइना अब दूसरे राउंड में ली हान और मिनात्सु मितानी के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सिंधू को हांगकांग की पुई यिन यिप को 21-13, 22-20 से हराने में कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

इस बीच मिक्स्ड डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और रूस के उनके जोड़ीदार व्लादिमीर इवानोव को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

फेसबुक पर दिया मैच फिक्सिंग का ऑफर

Saina, Sindhu and Kashyap advance in denmark Open.
दूसरी ओर, डेनमार्क के विश्व के नौवें नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी हेंस क्रिस्टियान विटिंगहस का उन्हें मैच फिक्स करने का ऑफर दिए जाने के दावे का बैडमिंटन गवर्निंग बॉडी ने पुलिस जांच करने के लिए कहा है।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्लूएफ) के अध्यक्ष पाउल इरिक होयेर ने डेनमार्क के ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन से कहा कि यह किसी के साथ भी हो सकता है और वह विटिंगहास के साथ खड़े हैं।

सिंगल्स खिलाड़ी विटिंगहस और डबल्‍स खिलाड़ी किम एस्ट्रप ने कहा कि उन्हें एक मलेशियाई व्यक्ति ने फेसबुक अकाउंट के द्वारा सिंगापुर ओपन और थॉमस कप के मैच फिक्स करने का ऑफर दिया। एस्ट्रप ने कहा कि उन्हें 2500 और 3000 यूरो का ऑफर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed