फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina, prannoy, srikanth enter quarter finals of thailand

सायना संग तीन भारतीय क्वार्टर फाइनल में

Fri, 07 Jun 2013 04:41 PM IST
बैंकाक
बैंकाक Updated Fri, 07 Jun 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
saina, prannoy, srikanth enter quarter finals of thailand

गत चैंपियन और टाप सीड भारत की सायना नेहवाल थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


सायना ने इंडोनेशिया की फैबी एंगुनी को 21 -12 21 -11 से हराया। सायना ने अपनी इंडोनेशियाई प्रतिद्वंद्वी को टूर्नामेंट से बाहर करने में मात्र 31 मिनट का समय लगाया। उसने मैच में दस स्मैश विनर और दस नेट विनर लगाए।

सायना का क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त सिंगापुर की जुआन गू के साथ मुकाबला होगा।

दूसरी ओर भारत के एच एस प्रणय और के श्रीकांत ने भी अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की कर ली। जबकि बुधवार को चौथी सीड खिलाड़ी को हराने वाले वी साई प्रणीत और आनंद पवार का इस टूर्नामेंट में सफर बृहस्पतिवार को हार के साथ खत्म हो गया।
विज्ञापन


सायना ने मैच में तूफानी शुरूआत करते हुए पहले गेम में लगातार सात अंक लेकर 7-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद अपनी उर्जा बचाते हुए आसानी से अंक बटोरे और पहला गेम 21-12 पर समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे गेम में सायना ने 4-3 की बढ़त के बाद लगातार सात अंक लेते हुए स्कोर 11-3 पहुंचा दिया और 21-11 पर यह गेम समाप्त कर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया।

सायना इस टूर्नामेंट से पहले चोट के कारण मिश्रित टीम टूर्नामेंट सुदीरमन कप में नहीं खेली थी। लेकिन इस टूर्नामेंट में वह अब तक पूरी तरह फिट दिखाई दे रही हैं।

वहीं प्रणय ने दसवीं सीड खिलाड़ी और हमवतन आनंद पवार को 49 मिनट तक चले बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 19-21, 21-13, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।


अब उनका अगला मुकाबला इंडोनेशिया के विष्णु यूली प्रासेतियो से होंगे जिन्होंने भारत के बी साई प्रणीत को एक घंटे 17 मिनट तक चले मैच में 21-18, 16-21, 21-19 से हराया।

13वीं सीड के श्रीकांत ने कोरिया के हवांग जोंग सू को 47 मिनट में 21 -19, 21 -15 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed