{"_id":"84d53260-8edc-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"saina-nehwal-out-of-swiss-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विस ओपन: सेमीफाइनल में थमा सायना का सफर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
स्विस ओपन: सेमीफाइनल में थमा सायना का सफर
बेसल (स्विटजरलैंड)/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 17 Mar 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक पदक जीत चुकी भारत की सायना नेहवाल का सेमीफाइनल में हारने का सिलसिला स्विस ओपन में भी जारी रहा। चीन की शिजियान वांग से हारकर सायना स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
दुनिया की नंबर दो खिलाडी सायना को चौथी वरीय वांग ने 50 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में 21-11, 10-21, 21-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
यह लगातार दूसरा टूर्नामेंट है जब सायना सेमीफाइनल में पराजित हुई हैं। इससे पहले इसी महीने उन्हें ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। सायना का इस हार के साथ स्विस ओपन में खिताबी हैट्रिक बनाने का सपना भी टूट गया।
विज्ञापन
सायना ने 2011 और 2012 में स्विस ओपन के खिताब जीते थें। सायना को 2013 में अभी अपने पहले खिताब की तलाश है।