फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina nehwal gears up for future tournaments

बढ़ी उम्मीदों का भार और सायना नेहवाल

Tue, 16 Oct 2012 12:15 PM IST
इंटरनेट डेस्क/ विक्रांत चतुर्वेदी
इंटरनेट डेस्क/ विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Oct 2012 12:15 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal gears up for future tournaments
लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद खेल प्रमियों को सायना नेहवाल से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। लगभग दो महिने बाद सायना मैदान पर उतरेंगी और खेल प्रेमियों की उम्मीद भरी निगाहें उन पर होंगी। सायना डेनमार्क और फ्रांस के लिए निकल चुकी है और वह दो टूर्नामेंट खेलेंगी। भारत में महिला बैडमिंटन का पर्याय बन चुकी सायना नेहवाल को भी इस बात का पता है कि अब लोग उनसे ज्यादा उम्मीदें करने लगे है।
विज्ञापन


लेकिन एक खेल प्रेमी होने के नाते हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि खिलाड़ी को उसका स्वभाविक खेल खेलने दिया जाए ताकि वह अच्छा प्रदर्शन कर सके। अत्यधिक दवाब कई बार खिलाड़ी के खेल को प्रभावित कर देता है, सायना नेहवाल की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है लेकिन उम्मीदों का बोझ इतना नहीं बढ़ाना चाहिए कि खिलाड़ी अपने खेल को ही भूल जाए।
विज्ञापन


वैसे टूर्नामेंट में जाने के पहले सायना ने साफ कर दिया है कि उन्होंने दो माह का रेस्ट लिया और काफी अभ्यास किया है और वह इन प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तरह से तैयार है। सायना में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं दिखी और हम उम्मीद कर सकते है कि वह भारतीय बैडमिंटन इतिहास को और मजबूत बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed