फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina nehwal enters in singapore open

पसीना बहाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची साइना

Fri, 21 Jun 2013 03:24 PM IST
सिंगापुर
सिंगापुर Updated Fri, 21 Jun 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal enters in singapore open

भारत की दूसरी सीड खिलाड़ी साइना नेहवाल कड़े संघर्ष के बाद सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।

विज्ञापन


प्री-क्वार्टर फाइनल में बृहस्पतिवार को साइना का मुकाबला जापान की एरिको हिरोसे से था। एक घंटे एक मिनट तक चले इस मैराथन मुकाबले में साइना ने पहला सेट गंवा दिया। लेकिन दूसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी ने जबरदस्त पलटवार करते हुए वापसी की।
विज्ञापन


निर्णायक सेट में साइना ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए जापानी खिलाड़ी को मात दी और यह मुकाबला 16-21, 21-16, 21-9 से अपने नाम कर लिया। क्वार्टर फाइनल में साइना की भिड़ंत विश्व की 13वें नंबर की खिलाड़ी इंडोनेशिया की लिंडावेनी फेनेत्री के साथ मुकाबला होगा। साइना का फेनेत्री के खिलाफ 1-0 का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, साइना के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती बरकरार नहीं रख सके।

पुरुष एकल मुकाबलों में जांइट किलर बी साई प्रणीत को प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पडा। मलयेशिया के वेई फेंग चोंग ने क्वालीफायर प्रणीत को 53 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-17, 17-21, 21-16 से शिकस्त।

पुरुष युगल में प्रणव चोपड़ा और अक्षय देवालकर की जोड़ी को छठी सीड कोरिया के बेक चोल शिन और यिओन सियोंग यू ने 33 मिनट में 21-14, 21-19 से हराया। सातवीं सीड पी कश्यप भी जापान के ताकूमा यूएदा से एक घंटे 11 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 20-22, 15-21 से हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed