{"_id":"0366b9f55eee3ebb6e674060daa29af3","slug":"saina-nehwal-enters-in-last-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंग्लैंड के प्री क्वार्टर फाइनल में साइना ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ऑल इंग्लैंड के प्री क्वार्टर फाइनल में साइना
Updated Thu, 06 Mar 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की शीर्ष खिलाड़ी और सातवीं सीड साइना नेहवाल ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
हालांकि वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।
बर्मिंघम में खेले जा रहे टूर्नामेंट में साइना ने स्कॉटलैंड की कर्स्टी गिलमुर को 32 मिनट में 21-15, 21-06 से हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली। साइना का मुकाबला अब अमेरिका की बेईवेन झांग से होगा।
विज्ञापन
साइना का विश्व की 41वें नंबर की खिलाड़ी झांग के साथ इससे पहले कभी मुकाबला नहीं हुआ है।
दूसरी ओर सिंधु को चीन की सुन यू ने 47 मिनट में 21-16, 21-15 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। चीनी खिलाड़ी ने दोनों गेमों में सिंधू को निर्णायक मौकों पर गलतियां करने के लिए मजबूर किया। टूर्नामेंट में अब साइना ही एकमात्र भारतीय चुनौती बची हैं। अन्य सभी भारतीय खिलाड़ी हारकर बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
पुरुष एकल में पी कश्यप और के श्रीकांत को भी पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।