फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina nehwal climb one more position in ranking

रैंकिंग में एक स्थान का फायदा, तीसरे नंबर पर पहुंची साइना

Fri, 28 Jun 2013 04:51 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 28 Jun 2013 04:51 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal climb one more position in ranking

सिंगापुर सुपर सीरीज में क्वार्टर फाइनललिस्ट रहीं साइना नेहवाल मौजूदा बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्लूएफ) महिलाओं की एकल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गईं हैं।

विज्ञापन


इंडोनेशियन सुपर सीरीज में खिताब की रक्षा नहीं कर पाने के बाद लंदन कांस्य पदक विजेता साइना चौथे स्थान पर फिसल गईं थीं। लेकिन पिछले हफ्ते सिंगापुर में अंतिम आठ में रहने के कारण साइना 73,510 अंक हासिल करने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन


मलेशियन ओपन विजेता पीवी सिंधू 12वें पायदान पर कायम हैं जबकि अरुणधति पंटवाने 10 स्थान की छलांग से 49वें पायदान पर पहुंच गईं।

पुरुषों में परुपल्ली कश्यप दो स्थान फिसल 13वें पायदान पर लुढ़क गए जबकि आएमवी गुरसाईदत्त और अजय जयराम एक-एक स्थान के फायदे से क्रमश: 22वें और 24वें पायदान पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed