फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Saina Nehwal banging head against Chinese wall

साइना घर में जीत के लिए बेकरार

Mon, 22 Apr 2013 09:42 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal banging head against Chinese wall

लंदन ओलंपिक के बाद साइना नेहवाल के हिस्से में ज्यादा सफलताएं नहीं आई हैं। घुटने की चोट इसका बड़ा कारण है। सच्चाई यह भी है कि घर में साइना का जीत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।

विज्ञापन


साइना पिछली असफलताओं को भुलाते हुए मंगलवार से यहां शुरू हो रही इंडिया ओपन सुपर सीरीज में उतरने जा रही हैं। हालांकि इस चैंपियनशिप के पिछले तीन आयोजनों में उनके हाथ निराशा आई है।
विज्ञापन


इस बार साइना यहां टॉप सीड हैं। साइना का कहना है कि वह थोड़े दबाव में हैं। शायद यह घर पर खेलने का नतीजा है लेकिन वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में थाईलैंड की इंत्नानोन रत्नाचोक से हारकर यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने का सुनहरा मौका गंवाने वाली साइना अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

वह खुलासा करती हैं कि उनका घुटना अभी 70 से 80 प्रतिशत ही फिट है। वह इसके लिए पिछले तीन सप्ताह आराम करके आई हैं। लेकिन वह यहां टेप बांधकर नहीं खेलेंगी। दरअसल साइना के एजेंडे में वर्ल्ड चैंपियनशिप है।

उनका कहना है कि इस चैंपियनशिप के लिए ही उन्होंने आराम किया और इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिलता। टॉप चीनी खिलाड़ियों के नहीं होने के बावजूद साइना इस सुपर सीरीज को आसान नहीं मान रही हैं।

अनजान चीनी खिलाड़ी उनके लिए हमेशा हौव्वा रही हैं। साइना को हरा चुकीं यान जियाओ जियांग की अगुवाई में चार चीनी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हैं। जबकि जर्मनी की जूलियन शेंक और रत्नाचोक को भी वह खतरा मानती हैं।

बातों ही बातों में साइना बता देती हैं कि रियो ओलंपिक उनके लिए मुख्य एजेंडा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्हें 2012 में यह नहीं मालूम था कि लंदन में वह पदक जीतेंगी या नहीं उसी तरह वह अभी से कयास नहीं लगा सकतीं कि वहां क्या होगा।

वह अपने को भाग्यशाली मानती हैं कि देश में ओलंपिक स्पोर्ट्स खिलाड़ियों में वह सबसे लोकप्रिय हैं। वह कहती हैं कि 2008 से साल दर साल उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। इसका कारण उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है। लेकिन साइना यह कहने से भी नहीं चूकती हैं कि वह महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम की तुलना में किस्मत वाली हैं क्योंकि मैरीकॉम पांच बार वर्ल्ड चैंपियन बनीं लेकिन उन्हें असली मुकाम लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद ही मिला।

एक बार में एक मैच पर दूंगा ध्यान : कश्यप
मंगलवार से यहां शुरू हो रहे इंडिया ओपन सुपर सीरीज में कठिन ड्रा मिलने के बावजूद भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने कहा कि वह मुश्किल ड्रा मिलने से परेशान नहीं हैं और सिर्फ  एक समय में एक मैच पर ध्यान केंद्रित करेंगे।


टूर्नामेंट में पांचवीं सीड खिलाड़ी कश्यप को पहले ही दौर में पूर्व ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन इंडोनेशिया के तौफीक हिदायत से भिड़ना है। कश्यप ने कहा, ‘मुझे काफी टफ ड्रा मिला है इसलिए मैं सिर्फ एक समय पर एक ही मैच पर ध्यान दूंगा। तौफीक काफी कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं और उनके खिलाफ जीत मिलने से मुझे काफी खुशी होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed