फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina enters french open semi final

फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में पहुंची साइना

Sat, 27 Oct 2012 03:14 PM IST
पेरिस/इंटरनेट डेस्क
पेरिस/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Oct 2012 03:14 PM IST
विज्ञापन
saina enters french open semi final
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। साइना ने थाइलैंड की रातचानोक इंतानोन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साइना ने 41 मिनट तक चले खेल में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त विपक्षी खिलाड़ी को 22-20, 22-20 से हराया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में साइना का मुकाबला जर्मनी की जूलियाने शेंक से होगा, जिसे उन्होंने हाल ही में डेनमार्क ओपन के फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा किया था। विश्व रैंकिंग में दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी साइना की नजर अब सत्र के पांचवें खिताब पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना ने बृहस्पतिवार को दूसरे दौर के मुकाबले में थाइलैंड की सपसिरी तेरातनाचई को 21-16, 21- 13 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। इससे पहले उन्होंने पहले दौर के मुकाबले में चीन की ली हान को 21-11, 16-21, 21-19 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed