{"_id":"d43b61e4-e8a5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sai-sacked-india-mens-hockey-coach-nobbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष हॉकी टीम के कोच नोब्स की हुई छुट्टी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पुरुष हॉकी टीम के कोच नोब्स की हुई छुट्टी
नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Jul 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलैंड में एफआईएच वर्ल्ड हॉकी लीग राउंड-तीन में भारतीय हॉकी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन का खामियाजा कोच माइकल नोब्स को भुगतना पड़ा और उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
भारतीय टीम आठ देशों के इस टूर्नामेंट में सातवें स्थान पर रही थी और 2014 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।
इस निराशाजनक प्रदर्शन की गाज टीम के प्रमुख कोच आस्ट्रेलिया के माइकल नोब्स पर गिरी और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
हाकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने नोब्स की बर्खास्तगी पर कहा कि टीम प्रगति नहीं कर पा रही थी। इसलिए उन्हें बर्खास्त किया गया। साई और हॉकी इंडिया का मानना था कि टीम एक ही जगह ठहर गई है इसलिए हमने नोब्स से हटा दिया।
विज्ञापन
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के नोब्स इस समय दो सप्ताह के अवकाश पर हैं।
हॉकी इंडिया के सूत्रों ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने समीक्षा के बाद 59 वर्षीय कोच नोब्स की छुट्टी की है।
नोब्स को जून 2011 में राष्ट्रीय टीम का प्रमुख कोच बनाया गया था और उनका अनुबंध 2016 के रियो ओलंपिक तक था।