फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sahara buys ibl's lucknow franchise

आईबीएल में सहारा ने खरीदी लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम

Wed, 17 Jul 2013 04:15 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Jul 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
sahara buys ibl's lucknow franchise

सहारा इंडिया परिवार भी इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) का हिस्सा बन गई है। आईपीएल के बाद सहारा ने आईबीएल में भी लखनऊ फ्रेंचाइजी खरीदी है।

विज्ञापन


बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) की अगुवाई में पहला आईबीएल अगले महीने 14 से 31 अगस्त तक खेला जाएगा।

सहारा इंडिया परिवार की लखनऊ फ्रेंचाइजी चैंपियनशिप में शामिल छह टीमों में से एक है।

सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर एवं चेयरमैन, सुब्रत रॉय सहारा ने कहा, ‘हमें बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की इस नई पहल से जुड़ने का गर्व है। लीग के जरिए बैडमिंटन खेल को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा।’
विज्ञापन


लखनऊ के अलावा मुंबई, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली और बेंगलूरू की टीमें आईबीएल में हिस्सा लेंगी।

आईबीएल 14 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें छह फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगे। यह लीग 18 दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल 90 मैच खेले जाएंगे। शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। मुंबई में 31 अगस्त को ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलुरू फ्रेंजाइजी ने किया लोगो लॉंच
आईबीएल की बंगलुरू टीम फ्रेंचाइजी ने अपना लोगो लॉंच किया है। रियल एस्टेट सलाहकार ग्रुप बीओपी ने एक मिलियन डॉलर में बंगलुरू टीम की फ्रेंचाइजी ‘बंगा बीट्स’ खरीदकर खेलों की दुनिया में कदम रखा है।

लोगो बंगा बीट्स की लॉंचिंग पर टीम के चीफ कोच पूर्व नेशनल चैंपियन यू विमल कुमार, दिग्गज शटलर अश्विन पोनप्पा और कन्नड़ फिल्म के सुपर स्टार पुनीत राजकुमार भी मौजूद थे।

पोनप्पा आईबीएल 2013 की आईकॉन खिलाड़ी हैं। कुमार 1983 और 1984 में प्रतिष्ठित फ्रेंच ओपन और 1988 और 1991 में वेल्श इंटरनेशनल ओपन खिताब जीत चुके हैं।

कुमार ने 1992 में बार्सिलोना ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था और वह दुनिया में टॉप-20 में शुमार हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed