{"_id":"6151fe928ebc3e02606de2e5","slug":"sagar-dhankar-murder-case-chhatrasal-stadium-murder-case-accused-wrestler-anirudh-dahiya-seeks-interim-bail-for-exams-says-future-will-be-affected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सागर धनखड़ हत्याकांड: जमानत के लिए अदालत पहुंचा आरोपी पहलवान दहिया, मंगलवार को होगी सुनवाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
सागर धनखड़ हत्याकांड: जमानत के लिए अदालत पहुंचा आरोपी पहलवान दहिया, मंगलवार को होगी सुनवाई
Mon, 27 Sep 2021 10:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:55 PM IST
सार
इसी मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार मुख्य आरोपी है। पहलवान दहिया की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सागर धनखड़ मर्डर केस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए पहलवान सागर धनखड़ हत्या के मामले के एक आरोपी अनिरुद्ध दहिया ने स्थानीय अदालत में जमानत याचिक दायर की है। इसी मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार मुख्य आरोपी है। पहलवान दहिया की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
दहिया ने 13 दिनों की जमानत की मांग की
दहिया ने अपनी याचिका में 13 दिन के अंतरिम जमानत की मांग की है। उसने इसके लिए कॉलेज परीक्षा का हवाला दिया है। याचिका में लिखा है कि अगर उसने परीक्षा नहीं दिया, तो इससे उसके भविष्य पर असर पड़ सकता है। 23 साल के दहिया ने कहा है कि वह फिलहाल हरियाणा के एक प्राइवेट कॉलेज से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रहा है। इसी कोर्स में चौथे सेमेस्टर का एग्जाम होना है। इसके लिए उसे 27 सितंबर से 9 अक्तूबर तक अंतरिम जमानत दी जाए।

दूसरी बार दहिया ने याचिका दायर की है
इस मामले पर मंगलवार को एडिशनल सेशन जज शिवाजी आनंद सुनवाई करेंगे। यह इस महीने दूसरी बार है जब दहिया ने अंतरिम जमानत की मांग की है। इससे पहले उसने पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जमानत की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दिया था और कहा था कि वह जेल से ही ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हो सकता है। पहली याचिका में भी दहिया ने परीक्षा नहीं देने पर भविष्य खराब होने की बात कही थी।

क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या से जुड़ा है। पहलवान सुशील कुमार ने दहिया और कुछ और आरोपियों के साथ मिलकर 5 मई को रात में सागर की पिटाई की थी। बाद में सागर की मौत हो गई थी। इसके अलावा चार और पहलवान भी जख्मी हुए थे। आरोप पत्र में 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। हरियाणा के सोनीपत शहर निवासी 22 वर्षीय दहिया को 10 जून को गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश, अपहरण, डकैती, दंगा समेत अन्य अपराधों में प्राथमिकी दर्ज की थी। कुछ दिनों बाद मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें सुशील और उसके दोस्त मिलकर कुछ लोगों की पिटाई कर रहे थे। सुशील भी फिलहाल जेल में बंद हैं।