फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   SAFF Championship 2023 India vs Pakistan match in football today schedule and Live streaming India match times

SAFF Championship: आज फुटबॉल में भारत-पाकिस्तान मुकाबला, खिताब की दावेदार टीम इंडिया आठ बार बनी है चैंपियन

Wed, 21 Jun 2023 07:28 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Wed, 21 Jun 2023 07:28 AM IST
सार

पाकिस्तानी टीम भारत के लिए बड़ी चुनौती नहीं है लेकिन भारत का लक्ष्य बड़ी जीत के साथ आगाज करके दूसरी टीमों को कड़ा संदेश देना है। भारत इस टूर्नामेंट में पिछला चैंपियन है जिसने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में खिताब जीते।

विज्ञापन
SAFF Championship 2023 India vs Pakistan match in football today schedule and Live streaming India match times
पाकिस्तान की फुटबॉल टीम और भारत के कप्तान सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंटरकॉन्टिनेंटल कप में मिली जीत से उत्साहित भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप 2023 में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। आठ बार के चैंपियन भारत का सामना बुधवार को बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम पर पहले मैच में पाकिस्तान से होगा। यह मैच निर्धारित समय पर होने की उम्मीद है क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत का वीजा मिल गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम भारत के लिए बड़ी चुनौती नहीं है लेकिन भारत का लक्ष्य बड़ी जीत के साथ आगाज करके दूसरी टीमों को कड़ा संदेश देना है। भारत इस टूर्नामेंट में पिछला चैंपियन है जिसने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में खिताब जीते। मालदीव ने 2008 और 2018 जबकि बांग्लादेश ने 2003 में खिताब जीता था। सैफ टूर्नामेंट जीतने पर भारत को कुछ उपयोगी फीफा रैकिंग अंक भी मिल जाएंगे।
विज्ञापन

SAFF Championship 2023 India vs Pakistan match in football today schedule and Live streaming India match times
सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
कोच को बेहतर प्रदर्शन का भरोसा
कोच इगोर स्टिमक ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतने के बाद कहा था, ''हम इससे बेहतर कर सकते हैं। एक कोच कभी संतुष्ट नहीं होता। हम मेहनत करते रहेंगे और आगे इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।''

नए मील के पत्थर से दो गोल दूर छेत्री
भारत ने रविवार को भुवनेश्वर में लेबनान को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीता था। यह 46 साल में लेबनान पर भारत की पहली जीत थी और भारत के लिए करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने गोल दागा। उनसे सैफ चैंपियनशिप में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। छेत्री 137 मैचों में 87 गोल कर चुके हैं। दो गोल और करने पर वह मलयेशिया के मुख्तार दहारी (89 गोल) को पछाड़कर सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे एशियाई फुटबॉलर बन जाएंगे।

आज के मुकाबले
  • कुवैत बनाम नेपाल : दोपहर 3.30 बजे से
  • भारत बनाम पाकिस्तान : शाम 7.30 बजे से

आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
  • ग्रुप ए : भारत, नेपाल, कुवैत और पाकिस्तान।
  • ग्रुप बी : लेबनान, मालदीव, भूटान और बांग्लादेश।
विज्ञापन

इस मैच को कहां देख सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान के बीच इस फुटबॉल मैच का प्रसारण ऑनलाइन प्रसारण फैनकोड एप और वेबसाइट (FanCode) पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed