{"_id":"cf80600cd4720f598c73b1ae3f1c77fe","slug":"sachin-tendulkar-farewell-test-jersey-fetches-rs-6-lakhs-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुलकर के अंतिम टेस्ट वाली जर्सी की नीलामी, लाखों में बिकी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
तेंदुलकर के अंतिम टेस्ट वाली जर्सी की नीलामी, लाखों में बिकी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Mar 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने 200वें और अंतिम टेस्ट में जो जर्सी पहनी थी वह जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई भव्य नीलामी में छह लाख रुपए में बिकी।
जोधपुर के पूर्व शासक गज सिंह द्वितीय के बेटे शिव राज सिंह ने शनिवार रात इस जर्सी के लिए बोली लगाई। तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
नीलामी में तेंदुलकर की जर्सी के अलावा परेश मैटी की पेंटिंग साढ़े 7 लाख रुपए में बिकी। इस दौरान कई अन्य कीमती चीजों की भी नीलामी हुई। नीलामी से लगभग 80 लाख रुपए जुटाए गए।
विज्ञापन
इस नीलामी से होने वाली कमाई इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन को दी जाएगी जो सिर और दिमाग की चोट से पीड़ित लोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के अलावा उनके लिए संसाधन जुटाने का भी काम करती है।