{"_id":"665880650e41dc4acd0f2f92","slug":"sachin-siwach-sanjeet-kumar-register-clinical-victories-in-boxing-world-qualifiers-to-close-in-on-paris-berth-2024-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Qualifier: सचिन और संजीत ने पेरिस ओलंपिक के लिए बढ़ाए कदम, अगले दौर में जगह बनाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Qualifier: सचिन और संजीत ने पेरिस ओलंपिक के लिए बढ़ाए कदम, अगले दौर में जगह बनाई
Thu, 30 May 2024 07:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 30 May 2024 07:04 PM IST
सार
सचिन को पेरिस खेलों में क्वालीफाई करने के लिए दो और मुकाबले जीतने होंगे क्योंकि उनके 57 किग्रा वर्ग से सिर्फ तीन मुक्केबाजों को ओलंपिक में जगह मिलेगी।
विज्ञापन
सचिन सिवाच और संजीत कुमार
- फोटो : BFI Media
विस्तार
भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। सचिन सिवाच (57 किग्रा) और संजीत कुमार (92 किग्रा) ने गुरुवार को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली है। पेरिस ओलंपिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना है। सचिन को पेरिस खेलों में क्वालीफाई करने के लिए दो और मुकाबले जीतने होंगे क्योंकि उनके 57 किग्रा वर्ग से सिर्फ तीन मुक्केबाजों को ओलंपिक में जगह मिलेगी। राउंड ऑफ 64 में संजीत को बाई मिली थी और उन्हें भी अब दो और मुक्केबाजों को हराना होगा क्योंकि उनके वजन वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले चारों मुक्केबाजों को पेरिस खेलों का कोटा मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सचिन-संजीत का बेहतरीन प्रदर्शन
सचिन ने प्री क्वार्टर फाइनल में तुर्किये के ओलंपियन बटुहान सिफ्टसी को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। संजीत ने राउंड ऑफ 32 में वेनेजुएला के लुई सांचेज को इसी अंतर से मात दी। अनुभवी मुक्केबाज के खिलाफ सचिन ने पहले राउंड से ही ताबड़तोड़ प्रहार किए और उनकी यह रणनीति कामयाब रही क्योंकि भारतीय मुक्केबाज ने शुरुआत से ही दबदबा बना लिया। दूसरे राउंड में भी सचिन ने एकतरफा जीत दर्ज की। सिफ्टसी ने तीसरे और अंतिम राउंड में वापसी की कोशिश की लेकिन यह नाकाफी था क्योंकि सचिन मजबूत बढ़त बना चुके थे। संजीत और सांचेज के बीच मुकाबले में भी भारतीय मुक्केबाज ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई। एशियाई चैंपियनशिप 2021 के स्वर्ण पदक विजेता संजीत ने पहले राउंड में विरोधी को लय हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया।

सांचेज ने दूसरे और तीसरे राउंड में वापसी की कोशिश की लेकिन अनुभवी संजीत ने उनसे दूरी बनाए रखी और पलटवार पर मुक्के जड़ते हुए जीत दर्ज की। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 51 किग्रा वर्ग में मैक्सिको के मॉरिसियो रुईज से भिड़ेंगे जबकि जैस्मिन महिला 57 किग्रा वर्ग में अजरबेजान की माहसती हमजाएवा का सामना करेंगी।