{"_id":"44112fc4505386d2de830a07c9f17572","slug":"sachin-got-34-thousands-rosses-as-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने दिया सचिन को 34 हजार गुलाब के फूलों का तोहफा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
किसने दिया सचिन को 34 हजार गुलाब के फूलों का तोहफा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 19 Dec 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के भगवान सचिन कहीं भी जाएं उनके चाहने वाले उनको अनोखे तोहफे देकर सरप्राइज करते ही रहते हैं। इस बार यह वाकया हुआ कोलकाता के राजहरट में।
विज्ञापन
दरअसल, गुरुवार देर शाम सचिन यहां एक स्वीमिंग पूल के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां उनका 34 हजार गुलाब के फूलों के साथ स्वागत किया गया।
स्वीमिंग पूल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि चाहे क्रिकेट हो, बैडमिंटन हो या मुक्केबाजी विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। खेलों मे भारत का काफी विकास हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत देश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। यदि उन्हें पर्याप्त सुविधा मुहैया कराई जाए तो वे खेल के जरिए देश का नाम और आगे करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन