फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sabalenka reaches French Open final defeats Swiatek

French Open: सबालेंका फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचीं, स्वियातेक को हराया

Thu, 05 Jun 2025 11:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 05 Jun 2025 11:26 PM IST
सार

सबालेंका का सामना शनिवार को होने वाले फाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ और 361वीं रैंकिंग वाली वाइल्ड कार्ड धारक लोइस बोइसन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

विज्ञापन
Sabalenka reaches French Open final defeats Swiatek
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने इगा स्वियातेक के फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में 26 मैच में जीत के अभियान को विराम लगाते हुए गुरुवार को महिला एकल फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने स्वियातेक को रोलां गैरो पर हुए सेमीफाइनल मुकाबले में तीन सेट में 7-6, 4-6, 6-0 से हराकर पेरिस में पहली बार फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


सबालेंका की जीत ने स्वियातेक को 1968 में प्रतियोगिता में पेशेवर खिलाड़ियों को प्रवेश की स्वीकृति दिए जाने के बाद से इस क्ले-कोर्ट ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में लगातार चार खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने से रोक दिया। इससे सबालेंका को अपना चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का मौका भी मिलेगा। सबालेंका ने अब तक अपने तीनों ग्रैंडस्लैम खिताब हार्ड कोर्ट पर जीते हैं जिसमें दो ऑस्ट्रेलियाई ओपन और एक अमेरिकी ओपन खिताब शामिल है।
विज्ञापन


बेलारूस की 27 वर्षीय सबालेंका ने कहा, 'यह अविश्वसनीय लगता है लेकिन मैं यह भी समझती हूं कि काम अभी खत्म नहीं हुआ है। वह सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी है, विशेषकर क्ले कोर्ट पर, खासकर रोलां गैरो पर। मुझे गर्व है कि मैं यह जीत हासिल करने में सक्षम थी। यह एक कठिन मुकाबला था लेकिन मैं किसी तरह इसे जीतने में कामयाब रही।' सबालेंका का सामना शनिवार को होने वाले फाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ और 361वीं रैंकिंग वाली वाइल्ड कार्ड धारक लोइस बोइसन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed