{"_id":"8d751546296ef4e44bc091768c94d2c4","slug":"renjith-maheshwary-may-not-get-arjuna-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो अब रंजीत महेश्वरी नहीं बन पाएंगे ‘अर्जुन’","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
तो अब रंजीत महेश्वरी नहीं बन पाएंगे ‘अर्जुन’
हेमंत रस्तोगी/नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Sep 2013 08:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के वितरण से कुछ घंटे पूर्व अर्जुन अवॉर्ड लेने से रोक दिए गए ट्रिपल जंपर रंजीत महेश्वरी की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं, जिसके बाद अब उनका अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने का सपना टूट सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, खेल मंत्रालय को रंजीत की डोप पॉजिटिव रिपोर्ट मिल गई है।
दिलचस्प बात यह है कि जिस एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने इस मामले में कोई रिकॉर्ड नहीं होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया था।
उसी फेडरेशन की रिपोर्ट को रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) ने ढूंढ निकाला है। बोर्ड की ओर से यह रिपोर्ट खेल मंत्रालय को सौंपी जा चुकी है।
एएफआई की रिपोर्ट के बाद यह तय माना जा रहा था कि रंजीत को अर्जुन अवॉर्ड कुछ दिनों के अंदर ही दे दिया जाएगा।
मगर खेल मंत्रालय ने इस मामले में जल्दबाजी नहीं दिखाई। मंत्रालय ने साई के अलावा नाडा से भी इस बारे में पूछताछ की।
सूत्र बताते हैं कि साई ने जब अपना रिकॉर्ड खंगाला तो उसे वर्ष 2008 की रंजीत की डोप रिपोर्ट मिल गई।
एनडीटीएल की इस रिपोर्ट में साफ लिखा था कि रंजीत स्टीमुलेंट इफेड्रिन के लिए पॉजिटिव हैं। साई ने यह रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी।
अब यह बात साफ थी कि रंजीत पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी यह बात खारिज हो गई कि उनका कोई टेस्ट ही नहीं हुआ।
हालांकि यह अब भी साबित नहीं हो रहा था कि वह दोषी हैं। मंत्रालय को इसका कोई सुबूत नहीं मिल रहा था कि उन पर प्रतिबंध लगाया गया था या नहीं। मगर इसमें आरएसपीबी ने यह रिपोर्ट ढूंढकर मंत्रालय की मदद की।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि उनकी ओर से जो रिपोर्ट मंत्रालय को दी गई है। उसमें उनके पॉजिटिव होने पर तीन माह के प्रतिबंध की बात भी लिखी है।
फिर कैसे कर दी गई अवॉर्ड के लिए सिफारिश
रिपोर्ट का खुलासा होने के बाद अब खेल मंत्रालय एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) पर दबाव बना रहा है कि वह इस मामले की सच्चाई उसके सामने रखे।
खेल मंत्रालय इस मामले में एएफआई से जवाब तलब कर सकता है कि उसकी ओर से कैसे एक डोप पॉजिटिव एथलीट की अर्जुन अवॉर्ड के लिए सिफारिश की गई।
सूत्रों के मुताबिक एएफआई इस मामले में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन से भी बात कर रहा है।
--2008 की डोप रिपोर्ट में पॉजीटिव पाए गए हैं महेश्वरी